यूनियन बजट 2025 में ग्रामीण इलाकों में रोड नेटवर्क को बेहतर बनाने पर सरकार का फोकस रहेगा। इसके लिए सरकार यूनियन बजट 2025 में आवंटन बढ़ा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाय) के लिए आवंटन 10 फीसदी बढ़ा सकती है। सरकार ने इस वित्त वर्ष के लिए इस योजना के लिए 16,100 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2025 को यूनियन बजट पेश करेंगी।
