बजट 2025 से जायके की दुनिया की उम्मीदें जुड़ी है । रेस्टोरेंट और पब मालिक परमिट और लाइसेंसिंग के नियमों को आसान करने की मांग कर रहे हैं । किसी अच्छे रेस्टोरेंट में खाना जितना आसान लगता है उस रेस्टोरेंट को चलाना आज भी एक पेचीदा काम है । पिछले कई साल से रेस्टोरेंट चला रहीं परमजीत कौर अब इन लाइसेंस और परमिट के जाल से इतनी परेशान हो चुकी हैं कि कई बार वे इस बिजनेस को बंद करने की सोचती हैं । लेकिन सालों की मेहनत से बनाए अपने ब्रांड को भी बचाए रखना चाहती है।
