Get App

Budget 2025: अटल पेंशन योजना में बड़ा बदलाव मुमकिन, पेंशन की रकम डबल हो सकती है

सरकार अटल पेंशन योजना (APY) के तहत न्यूनतम पेंशन गारंटी को बढ़ाकर 10,000 रुपये कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, यह प्रस्ताव मंजूरी के अंतिम चरण में है। 1 फरवरी को पेश किए जाने वाले आगामी बजट में इस बारे में ऐलान किया जा सकता है। एक सरकारी अधिकारी ने मनीकंट्रोल को बताया, ' न्यूनतम पेंशन गारंटी को बढ़ाकर 10,000 रुपये करने का प्रस्ताव अंतिम चरण में है। इस पर तकरीबन सहमति बन चुकी है। बजट में इसका ऐलान किया जा सकता है।'

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2025 पर 4:44 PM
Budget 2025: अटल पेंशन योजना में बड़ा बदलाव मुमकिन, पेंशन की रकम डबल हो सकती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मई 2025 को यह पेंशन स्कीम लॉन्च की थी।

सरकार अटल पेंशन योजना (APY) के तहत न्यूनतम पेंशन गारंटी को बढ़ाकर 10,000 रुपये कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, यह प्रस्ताव मंजूरी के अंतिम चरण में है। 1 फरवरी को पेश किए जाने वाले आगामी बजट में इस बारे में ऐलान किया जा सकता है। एक सरकारी अधिकारी ने मनीकंट्रोल को बताया, ' न्यूनतम पेंशन गारंटी को बढ़ाकर 10,000 रुपये करने का प्रस्ताव अंतिम चरण में है। इस पर तकरीबन सहमति बन चुकी है। बजट में इसका ऐलान किया जा सकता है।'

अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम पेंशन राशि में बढ़ोतरी की संभावना है। यह स्कीम देश के कमजोर तबकों के लिए वित्तीय स्थिरता और सुरक्षा मुहैया कराने में मददगार होगी।

अटल पेंशन योजना क्या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मई 2025 को यह स्कीम लॉन्च की थी। अटल पेंशन योजना एक सामाजिक सुरक्षा योजना है और इसका मकसद बुजुर्ग लोगों, खास तौर पर गरीब और असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। इस योजना का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है और इसका मकसद उन लोगों के लिए आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है, जिन्हें रिटायरमेंट संबंधी सुविधाएं नहीं मिलती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें