Budget 2025: साल 2025 का बजट पेश होने वाला है और वरिष्ठ नागरिकों को इस बजट से खास उम्मीदें हैं। कोविड-19 महामारी से पहले भारतीय रेलवे सीनियर सिटीजन को ट्रेन टिकट पर 40 से 50 फीसदी की छूट देता था। 60 साल या उससे अधिक उम्र के पुरुषों को 40% और 58 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को 50% छूट मिलती थी। यह सुविधा मेल, एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी ट्रेनों पर लागू थी। लेकिन कोविड के समय इस छूट को बंद कर दिया लेकिन देश में हालात ठीक होने के बाद भी इस छूट को फिर से बहाल नहीं किया गया।