Get App

Budget 2025: आखिर बजट ब्रीफकेस क्यों होता है लाल, अंग्रेजों से कनेक्शन और ज्योतिष में भी छिपे हैं इसके राज

Union Budget 2025 : बजट का दिन खास होता है, इसमें आम लोगों के लिए कई अहम घोषणाएं की जाती है। इससे संबंधित डॉक्यूमेंट को रखने के लिए एक खास तरह का बैग यूज किया जाता है। पर क्या आप जानते हैं इस खास बैग को लाल रंग में ही हर बार क्यों देखा जाता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2025 पर 9:53 AM
Budget 2025: आखिर बजट ब्रीफकेस क्यों होता है लाल, अंग्रेजों से कनेक्शन और ज्योतिष में भी छिपे हैं इसके राज
बजट ब्रीफकेस लाल क्यों होता है

Budget 2025 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में देश का आम बजट पेश करेंगी। इस बजट पर मिडिल क्लास से लेकर अपर क्लास तक सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। किसे क्या मिलेगा, यह तो बजट से ही पता चलेगा पर क्या आप जानते हैं कि हर साल बजट के ब्रीफकेस का रंग लाल क्यों होता है। परंपरागत रूप से, बजट लाल रंग के ब्रीफकेस में लाया जाता रहा है। हांलाकि अब बजट को लाल रंग के इलेक्ट्रॉनिक टैब में लाया जाता है।

बजट का ब्रीफकेस क्यों होता है लाल

बजट के लाल रंग के ब्रीफकेस की  इस परंपरा की जड़ें ब्रिटिश शासन से जुड़ी हैं, जब 1860 में ब्रिटिश चांसलर ग्लैडस्टोन ने पहली बार रानी के मोनोग्राम के साथ लाल चमड़े का ब्रीफकेस पेश किया था। इसके बाद यह चलन बना रहा और भारत में भी इसे अपनाया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें