Budget 2025: डिस्क्रिशनरी कंजम्पशन सेक्टर पर झुकाव ज्यादा, इंफ्रा, पावर, एयरपोर्ट में तेजी संभव- सुनील सिंघानिया

सुनील सिंघानिया ने कहा बाजार की चाल का अंदाजा लगाना मुश्किल है। पिछले 2-3 साल में बाजार में अच्छी तेजी रही थी। कई शेयरों के वैल्युएशन काफी महंगे हुए है। पिछले 6 महीने से इकोनॉमी में काफी चुनौतियां रही है। GDP, नतीजों में सुस्ती रही, वैल्युएशन महंगे हुए थे। ऐसे में बाजार में समय-समय पर करेक्शन आना भी जरूरी है

अपडेटेड Feb 01, 2025 पर 5:00 PM
Story continues below Advertisement
सुनील सिंघानिया ने कहा कि बजट अनुमान से अच्छा रहा है। बजट में ग्रोथ, ईज ऑफ डुईंग बिजनेस पर जोर दिया गया।

यूनियन बजट 2025 पर बात करते हुए ABAKKUS ASSET MANAGER के सुनील सिंघानिया ने कहा कि बजट अनुमान से अच्छा रहा है। बजट में ग्रोथ, ईज ऑफ डुईंग बिजनेस पर जोर दिया गया। वहीं मिडिल क्लास को भी बड़ी राहत मिली है। सरकार से 12 लाख तक इनकम टैक्स छूट की उम्मीद नहीं थी। हालांकि उनका कहना है कि बजट के बाद बाजार पर तुरंत राय देना मुश्किल होता है। बजट का फाइन प्रिंट देखने की जरूरत है। लेकिन मार्जिन फ्रंट पर देखें तो बाजार में चुनौतियां अभी भी बरकरार है।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले 4-5 दिनों से बाजार में रिकवरी देखने को मिली। बाजार को ग्रोथ और अर्निंग में सुधार चाहिए। Q4 के बाद अर्निंग को लेकर स्थिति साफ होगी। बजट से ग्रोथ को थोड़ा पुश मिलेगा। जिसके चलते बाजार में अब थोड़ा पॉजिटिव ट्रेंड दिखेगा।

क्या बजट से कंजम्पशन को बूस्ट मिलेगा? इस सवाल का जवाब देते हुए सुनील सिंघानिया ने कहा कि पिछले 1 साल से बाजार में चुनौतियां काफी थी। कंजम्पशन में कोई ग्रोथ नहीं थी। सिस्टम में लिक्विडिटी की भी समस्या थी। सरकार के कैपेक्स में भी देरी से बाजार पर दबाव रहा है। हालांकि बजट से पहले ही कंजम्शन सेक्टर पर हमारा बुलिश नजरिया था। अच्छे मॉनसून, रूरल इनकम अच्छी है। जिसका फायदा कंजम्शन थीम को मिलता। लेकिन अब बजट से इस सेक्टर को और बूस्ट मिलेगा। RBI के कदम से कंजम्पशन, ग्रोथ को पुश मिलेगा। ऑटो, रियल्टी, कंजम्पशन से जुड़े शेयर जुड़ेंगे।


इंफ्रा, पावर, एयरपोर्ट, कृषि पर नजरिया पॉजिटिव

सुनील सिंघानिया ने आगे कहा कि बजट का पोर्टफोलियो पर ज्यादा असर नहीं होगा। बजट से ग्रोथ को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। कंजम्पशन के साथ पोर्टफोलियो डायवर्सिफाइड रखें। कंजम्पशन से जुड़े शेयरों के वैल्युएशन महंगे हुए है। डिस्क्रिशनरी कंजम्पशन पर ज्यादा झुकाव है। इंफ्रा, पावर, एयरपोर्ट, कृषि पर पॉजिटिव राय है। इन सेक्टर पर हमारा नजरिया पहले से ही पॉजिटीव था जो आगे भी बना रहेगा।

क्या बाजार का बन गया हैं बॉटम? इस सवाल का जवाब देते हुए सुनील सिंघानिया ने कहा बाजार की चाल का अंदाजा लगाना मुश्किल है। पिछले 2-3 साल में बाजार में अच्छी तेजी रही थी। कई शेयरों के वैल्युएशन काफी महंगे हुए है। पिछले 6 महीने से इकोनॉमी में काफी चुनौतियां रही है। GDP, नतीजों में सुस्ती रही, वैल्युएशन महंगे हुए थे। ऐसे में बाजार में समय-समय पर करेक्शन आना भी जरूरी है।

मौजूदा स्तर से बाजार में अब ज्यादा करेक्शन होने की उम्मीद नहीं है। बाजार की गिरावट में वैल्युएशन थोड़े ठीक हुए लेकिन आकर्षक नहीं हुए है। साल 2025 मार्केट के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। 2025 में लो डबल डिजिट रिटर्न ग्रोथ की उम्मीद है और बजट ने इस उम्मीद को पंख देने का काम कर सकती है।

Agri Stock on Budget 2025: बजट में एग्री सेक्टर से जुड़े ऐलान से झूमे एग्री शेयर, 9% तक की लगाई छलांग

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।