Union Budget 2025 एक महीने के भीतर आने वाला है। सरकार इस बजट में भी नए टैक्स रिजीम को बढ़ावा देने के लिए टैक्सपेयर्स को इंसेंटिव पेश कर सकती है। जुलाई के बजट में घोषित पॉलिसी के बाद आगामी पूर्ण बजट में NDA 3.0 सरकार द्वारा नए टैक्स फ्रेमवर्क को बढ़ावा देने के लिए और कदम उठाने की संभावना जताई जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय और प्रमुख अर्थशास्त्रियों के बीच हुई चर्चाओं में राजकोषीय उपायों (fiscal measures) को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया गया है, ताकि खर्च को बढ़ावा मिल सके। इन चर्चाओं में इनकम टैक्स लायबिलिटी को कम करने से लेकर डेली एक्सपेंडिचर के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाने तक कई कदमों पर विचार किया गया है।
