Get App

Budget 2025: निर्मला सीतारमण ने इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ बजट-पूर्व 5वीं बैठक की, जानिए इस मीटिंग में क्या हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2024 पर 1:48 PM
Budget 2025: निर्मला सीतारमण ने इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ बजट-पूर्व 5वीं बैठक की, जानिए इस मीटिंग में क्या हुआ
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 26 दिसंबर को चौथी प्री-बजट मीटिंग की थी। इसमें एक्सपोर्ट, ट्रेड और इंडस्ट्री के अलग-अलग सेक्टर के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 28 दिसंबर को इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों से यूनियन बजट 2025 पर चर्चा की थी। इसका मकसद इकोनॉमिक ग्रोथ, अलग-अलग सेक्टर के चैलेंजेज और यूनियन बजट से इंडस्ट्री की उम्मीदों को जानना था। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने इस बैठक के बारे में सोशल मीडिया पर बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फाइनेंस मिनिस्ट्री के पोस्ट में कहा गया है कि वित्तमंत्री ने इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ यूनियन बजट 2025 के बारे में बातचीत की। यह इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ बजट-पूर्व पांचवीं बैठक थी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2025 को यूनियन बजट पेश करेंगी।

इन सीनियर अफसरों ने भी लिया हिस्सा

फाइनेंस मिनिस्ट्री के सीनियर अधिकारियों के मुताबिक, 28 दिसंबर को हुई बैठक में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा DIPAM के सचिव, आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव और DPIIT के सचिव मौजूद थे। भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी अनंत नागेश्वरन भी इस बैठक में मौजूद थे। माना जा रहा है कि इस बैठक में हुई चर्चा का असर यूनियन बजट 2025 (Union Budget 2025) पर पड़ेगा। सरकार के अगले यूनियन बजट में आर्थिक ग्रोथ, इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देने के उपायों और आम आदमी पर टैक्स के बोझ को कम करने पर फोकस दिख सकती है।

अब तक इन प्रतिनिधियों से हो चुकी है बजट-पूर्व चर्चा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें