Get App

Budget 2025: अब ट्रेन से सफर में आएगा ज्यादा मजा, सीतारमण रेल यात्रियों के लिए नई सुविधाओं का करेंगी ऐलान

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अगले वित्त वर्ष के लिए रेलवे के लिए 2.75 लाख करोड़ रुपये का ऐलोकेशन कर सकती हैं। FY25 के यूनियन बजट में उन्होंने रेलवे के लिए 2.52 लाख करोड़ रुपये का ऐलोकेशन किया था। सरकार उन प्रोजेक्ट्स पर फोकस बढ़ाना चाहती हैं जिन पर पहले से काम चल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2025 पर 4:29 PM
Budget 2025: अब ट्रेन से सफर में आएगा ज्यादा मजा, सीतारमण रेल यात्रियों के लिए नई सुविधाओं का करेंगी ऐलान
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण नए रूटों पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलाने का ऐलान कर सकती हैं।

अब ट्रेन से सफर में आपका ज्यादा मजा आएगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण यूनियन बजट 2025 में रेलवे के लिए बड़े ऐलान करने जा रही हैं। वह 1 फरवरी, 2025 को यूनियन बजट पेश करेंगी। वित्तमंत्री का फोकस रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही बेहतर पैसेंजर फैसेलिटीज पर होगा। केंद्र में नरेद्र मोदी की सरकार बनने के बाद से सरकार का फोकस यात्रियों सुविधाओं को बेहतर बनाने पर रहा है। सरकार ने पैसेंजर्स सेफ्टी को भी अपनी प्राथिमिकता में रखा है।

कवच सिस्टम लागू करने से रेल हादसों में कमी आएगी

सूत्रों का कहना है कि दिसंबर के तीसरे हफ्ते में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने रेल मंत्रालय के सीनियर अफसरों से इस बारे में काफी बातचीत की थीं। उन्होंने कवच सिस्टम को जल्द पूरे रेल नेटवर्क में लागू करने को कहा था। यह ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (ATP) सिस्टम है, जिसे देश में ही विकसित किया गया है। इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे रेल नेटवर्क में लागू करने का प्लान है। इससे रेल हादसों की आशंका काफी घट जाएगी।

नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का होगा ऐलान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें