Budget 2025: हर साल बजट से आम लोगों और इंडस्ट्री को नई उम्मीदें होती हैं। इस बार भी 1 फरवरी 2025 को फाइनेंस मिनिस्टर अपन बजट पेश करेगी। ये मोदी सरकार के तीसरे टर्म का पहला पूर्ण बजट होगा। ऐसी उम्मीद है कि सरकार पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर GST लागू करने का ऐलान कर सकती है। एनर्जी सेक्टर के एक्सपर्ट को उम्मीद है कि पेट्रोल और डीजल को GST के दायरे में लाने से इनकी कीमतों में कमी आएगी। औसतन देश में पेट्रोल की कीमत 94 रुपये से 103 रुपये के बीच है। वहीं, डीजल की कीमत 87 रुपये के आसपास है। अगर सरकार पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाती है तो इसकी कीमतें कम हो सकती है।
