Budget 2025: यूनियन बजट में शामिल कौन-कौन से डॉक्युमेंट्स सबसे अहम होते हैं?

यूनियन बजट सरकार के अगले वित्त वर्ष का फाइनेंशियल रोड मैप होता है। यूनिय बजट के कई सेक्शंस होते हैं। वित्तमंत्री का बजट भाषण पूरा होने के बाद यूनियन बजट से संबंधित ऑफिशियल डॉक्युमेंट्स सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिए जाते हैं

अपडेटेड Jan 03, 2025 पर 4:40 PM
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2025 को यूनियन बजट पेश करेंगी। सरकार जल्द इस बारे में औपचारिक ऐलान करेगी।

यूनियन बजट 2025 पेश होने की तारीख नजदीक आ रही है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2025 को यूनियन बजट पेश करेंगी। सरकार जल्द इस बारे में औपचारिक ऐलान करेगी। इसमें संसद के बजट सत्र की तारीखों का भी ऐलान होगा। आम तौर पर इकोनॉमिक सर्वे यूनियन बजट से एक दिन पहले पेश होता है। इस बार वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पर ऐसा बजट पेश करने का चैलेंज है, जिसमें फिस्कल डेफिसिट को काबू में करने के साथ ही ग्रोथ बढ़ाने वाले उपाय हों।

बजट वित्त वर्ष का फाइनेंशियल रोडमैप

यूनियन बजट (Union Budget) सरकार के अगले वित्त वर्ष का फाइनेंशियल रोड मैप होता है। यूनिय बजट के कई सेक्शंस होते हैं। वित्तमंत्री का बजट भाषण पूरा होने के बाद यूनियन बजट से संबंधित ऑफिशियल डॉक्युमेंट्स सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिए जाते हैं। ये डॉक्युमेंट्स इंडियन इकोनॉमी की सेहत जानने में मदद करते हैं। इनमें इस बात का भी उल्लेख होता है कि इंडियन इकोनॉमी की ग्रोथ की किस तरह की संभावनाएं हैं।


फाइनेंस बिल सबसे अहम हिस्सा

बजट में शामिल अलग-अलग डॉक्युमेंट्स के बारे में ठीक तरह से जानना जरूरी है। इससे 1 फरवरी को आपको यूनियन बजट 2025 को समझने में दिक्कत नहीं होगी। बजट डॉक्युमेंट का सबसे अहम हिस्सा फाइनेंस बिल है। इसमें नए वित्त वर्ष में टैक्स के नियमों में बदलाव के प्रस्ताव शामिल होते हैं। इसके बाद मैक्रो-इकोनॉमिक फ्रेमवर्क स्टेटमेंट होता है। एनुअल फाइनेंशियल स्टेटमेंट भी बजट डॉक्युमेट्स का अहम हिस्सा है।

यह भी पढ़ें: Budget 2025: सीतारमण ये 5 मांगें पूरी कर दें तो सीनियर सिटीजंस की हो जाएगी बल्ले-बल्ले

बजट के ये डॉक्युमेंट्स भी काफी अहम

यूनियन बजट में मीडियम-टर्म फिस्कल पॉलिसी कम फिस्कल पॉलिसी स्ट्रेटेजी स्टेटमेंट भी शामिल होता है। इसके बाद बजट एट ए ग्लांस, डिमांड फॉर ग्रांट्स बजट के अहम दस्तावेज हैं। बजट डॉक्युमेंट्स में इतनी इंफॉर्मेशन होती है कि इसे किसी के लिए जल्द समझना मुश्किल होता है। यही वजह है कि इस डॉक्युमेंट को तैयार करने में कई महीनों का समय लगता है। इसके लिए एक खास टीम होती है, जिसमें फाइनेंस मिनिस्ट्री के अलावा पीएमओ के अफसर शामिल होते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।