Get App

Budget 2025: कब पेश हुआ था आजाद भारत का पहला बजट? सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने की रिकॉर्ड है किसके नाम

Budget 2025: सरकार 1 फरवरी 2025 को बजट पेश करेगी। ये मोदी सरकार के तीसरे टर्म का पहला पूर्ण बजट होगा। सरकार के पहले फुल बजट से आम लोगों को काफी उम्मीदें हैं। सबसे ज्यादा उम्मीद मिडिल क्लास, महिलाओं और आम टैक्सपेयर्स को हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 28, 2024 पर 6:30 AM
Budget 2025: कब पेश हुआ था आजाद भारत का पहला बजट? सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने की रिकॉर्ड है किसके नाम
Budget 2025: क्या आपको पता है कि आजाद भारत का पहला बजट कब पेश हुआ था।

Budget 2025: सरकार 1 फरवरी 2025 को बजट पेश करेगी। ये मोदी सरकार के तीसरे टर्म का पहला पूर्ण बजट होगा। सरकार के पहले फुल बजट से आम लोगों को काफी उम्मीदें हैं। सबसे ज्यादा उम्मीद मिडिल क्लास, महिलाओं और आम टैक्सपेयर्स को हैं। क्या आपको पता है कि आजाद भारत का पहला बजट कब पेश हुआ था। अब तक सबसे ज्यादा बार बजट किसने पेश किया है?

आजादी के बाद पहला बजट

आजादी के बाद भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को पेश किया गया था। इसे देश के पहले वित्त मंत्री आर के शणमुखम चेट्टी ने पेश किया था। तब से हर साल यूनियन बजट पेश किया जाता है, जिसमें सरकार आने वाले वित्त वर्ष के लिए राजस्व और खर्च का खाका पेश करती है। आजादी से पहले की बात करें तो भारत का पहला बजट 1860 में पेश किया गया था। यह बजट जेम्स विल्सन ने तैयार किया था, जो अंग्रेज थे। उस समय बजट केवल अंग्रेजी में छपता था और इसे ब्रिटिश शासन की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जाता था।

सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें