Get App

Budget 2025: 28 से 1 फरवरी, आखिर सरकार ने क्यों बदला बजट पेश करने का समय? अंग्रेजो से था नाता

Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी। लेकिन क्या आपको पता है कि पहले बजट 1 फरवरी को पेश नहीं किया जाता था। साल 2017 से पहले तक इसे 28 फरवरी को पेश किया जाता था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2025 पर 6:30 AM
Budget 2025: 28 से 1 फरवरी, आखिर सरकार ने क्यों बदला बजट पेश करने का समय? अंग्रेजो से था नाता
Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी। लेकिन क्या आपको पता है कि पहले बजट 1 फरवरी को पेश नहीं किया जाता था। साल 2017 से पहले तक इसे 28 फरवरी को पेश किया जाता था। बजट को लेकर अंग्रेजों के समय से चली आ रही पुरानी परंपराएं चली आ रही थी, जिसे कुछ साल पहले ही बदला गया है। पहले बजट शाम 5 बजे पेश किया जाता था। लेकिन करीब 25 साल पहले ही बजट पेश करने का टाइम बदला गया। आइए जानते हैं इस बदलाव के कारण और इससे जुड़ी परंपराओं के बारे में।

28 फरवरी की जगह 1 फरवरी को पेश किया जाने लगा बजट

2017 से पहले तक बजट फरवरी के आखिरी दिन पेश होता था, जो ब्रिटिश शासन के समय से चली आ रही परंपरा थी। लेकिन, इस समय-सीमा के कारण बजट के प्रावधानों को 1 अप्रैल से लागू करने में मुश्किलें आती थीं। तब तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस समस्या को हल करने के लिए बजट को फरवरी की शुरुआत में पेश करने का फैसला लिया। इससे राज्यों और विभागों को बजट लागू करने के लिए समय मिल गया। इसके अलावा यह बदलाव ब्रिटिश काल की परंपरा को खत्म करने का भी संकेत था।

बजट का समय शाम 5 बजे से बदलकर सुबह 11 बजे किया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें