Budget 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंटरी अफेयर्स (CCPA) ने संसद के बजट सत्र की अहम तारीखों को मंजूरी दे दी है। संसद कैलेंडर के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी 2026, रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। हाल के वर्षों में यह पहला मौका होगा, जब यूनियन बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा।
