Get App

बजट से पहले वित्त मंत्री लेते हैं 'गंगा तालाब' का आशीर्वाद, मॉरीशस की ये अनोखी परंपरा पता है आपको?

Budget 2026: राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह परंपरा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि एक बड़ा 'इमोशनल कार्ड' भी है। बजट के तनावपूर्ण माहौल में यह रिवाज जनता को भरोसा दिलाता है कि सरकार उनकी जड़ों और संस्कृति को भूले बिना विकास का रोडमैप तैयार कर रही है

Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 5:05 PM
बजट से पहले वित्त मंत्री लेते हैं 'गंगा तालाब' का आशीर्वाद, मॉरीशस की ये अनोखी परंपरा पता है आपको?
बजट से पहले वित्त मंत्री लेते हैं 'गंगा तालाब' का आशीर्वाद

आमतौर पर दुनिया भर में बजट का मतलब होता है- महंगाई, टैक्स और नीरस आंकड़े। लेकिन हिंद महासागर के बीच बसे एक खूबसूरत द्वीप देश 'मॉरीशस' में कहानी कुछ अलग है। यहां जब देश का वित्त मंत्री बजट पेश करने निकलता है, तो उसके हाथ में सिर्फ फाइलों का ब्रीफकेस नहीं होता, बल्कि दिल में 'गंगा मैया' के प्रति अगाध श्रद्धा होती है।

मॉरीशस में बजट पेश करने से पहले एक ऐसी परंपरा निभाई जाती है, जो भारत से हजारों मील दूर होने के बावजूद आपको बनारस या हरिद्वार की याद दिला देगी। वहां के वित्त मंत्री संसद जाने से पहले 'गंगा तालाब' (ग्रैंड बेसिन) जाते हैं। यह एक प्राकृतिक झील है, जिसे मॉरीशस के लोग दुनिया की सबसे पवित्र झीलों में से एक मानते हैं।

परंपरा के अनुसार, वित्त मंत्री यहां के मंदिर में माथा टेकते हैं, पवित्र जल का स्पर्श करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि देश का आर्थिक भविष्य 'गंगा' की तरह ही निर्मल और समृद्ध बना रहे।

क्यों जुड़ी है यह भारतीय परंपरा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें