Get App

Budget 2026: सीनियर सिटीजंस को टैक्स में मिल सकती है राहत, एलटीसीजी की टैक्स-फ्री लिमिट भी बढ़ सकती है

सरकार का मानना है कि टैक्स के नियम आसान बनाने से कंप्लायंस बढ़ेगा। चूंकि, सरकार पहले ही इनकम टैक्स की नई रीजीम में सालाना 12 लाख रुपये तक की आय टैक्स-फ्री कर चुकी है, जिससे मिडिल क्लास के लिए इस बजट में बड़े ऐलान होने की उम्मीद कम है। लेकिन, टैक्स स्लैब में बदलाव और बुजुर्ग टैक्सपेयर्स के लिए राहत के ऐलान यूनियन बजट 2026 में हो सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2026 पर 3:00 PM
Budget 2026: सीनियर सिटीजंस को टैक्स में मिल सकती है राहत, एलटीसीजी की टैक्स-फ्री लिमिट भी बढ़ सकती है
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2026 को यूनियन बजट पेश कर सकती हैं।

यूनियन बजट 2026 पेश होने में एक महीने से कम समय बाकी है। बजट 2025 में सरकार ने टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत दी थी। सालाना 12 लाख रुपये तक की इनकम को टैक्स-फ्री कर दिया था। 1 अप्रैल, 2026 से इनकम टैक्स का नया एक्ट लागू होने जा रहा है। इनकम टैक्स एक्ट, 2025 पिछले कई दशकों से लागू इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की जगह लेगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार अगले वित्त वर्ष के यूनियन बजट में टैक्स नियमों को आसान बनाने, टैक्स विवाद के मामलों में कमी लाने और टैक्स कंप्लायंस बढ़ाने के उपायों का ऐलान कर सकती है।

बुजुर्ग टैक्सपेयर्स को मिल सकती है राहत

सरकार का मानना है कि टैक्स के नियम आसान बनाने से कंप्लायंस बढ़ेगा। चूंकि, सरकार पहले ही इनकम टैक्स की नई रीजीम में सालाना 12 लाख रुपये तक की आय टैक्स-फ्री कर चुकी है, जिससे मिडिल क्लास के लिए इस Union Budget में बड़े ऐलान होने की उम्मीद कम है। लेकिन, टैक्स स्लैब में बदलाव और बुजुर्ग टैक्सपेयर्स के लिए राहत के ऐलान यूनियन बजट 2026 में हो सकते हैं। सरकार ने पिछले बजट में नई टैक्स रीजीम में टैक्स स्लैब में बदलाव किया था। लेकिन, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसमें इम्प्रूवमेंट की गुंजाइश बनी हुई है।

एलटीसीजी की टैक्स-फ्री लिमिट बढ़ सकती है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें