Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 इस बार खास रहने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026, रविवार को सुबह 11 बजे लोकसभा में अपना लगातार 9वां बजट पेश करेंगी। यह पहला मौका होगा जब केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा। इसके साथ ही निर्मला सीतारमण ऐसी पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी, जिन्होंने लगातार नौ बार देश का बजट पेश किया हो।
