Budget : लाखों लोगों को रोजगार और सरकार को करोड़ों का राजस्व देने वाली डायमंड इंडस्ट्री बुरे दौर से गुजर रही है। बजट में वित्त मंत्री से इस इंडस्ट्री को काफी उम्मीद है। कम निवेश में अधिक रोजगार देने वाले सेक्टर में डायमंड इंडस्ट्री का भी नाम है। हालांकि दुनिया में युद्ध के माहौल के चलते पिछले दो साल से इंडस्ट्री काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है। बैंक डायमंड का काम करने वालों को आसानी से लोन नहीं देते,मशीनरी पर कोई सब्सिडी नहीं है,स्टार्टअप में इनकी गिनती नहीं हो रही है साथ ही इंडस्ट्री मुद्रा लोन से भी वंचित है। इसलिए अब इंडस्ट्री को बजट से ही उम्मीदें है। सरदार डायमंड एसोसिएशन के सदस्य जीतू भाई मोरडिया का कहना है कि अगर मेक इन इंडिया का सपना पूरा करना है तो इस सेक्टर को मदद करनी होगी।
