Get App

Delhi Budget 2025: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया 100000 करोड़ रुपये का बजट, जानिए महिलाओं, युवाओं, ट्रेडर्स सहित आम लोगों को क्या-क्या मिला

Delhi Budget 2025: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 25 मार्च को नई सरकार का पहला बजट पेश किया। इसमें उन्होंने महिलाओं, युवाओं, ट्रेडर्स और आम लोगों के लिए कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने दिल्ली की पूर्व आप सरकार पर दिल्ली के लोगों के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2025 पर 1:21 PM
Delhi Budget 2025: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया 100000 करोड़ रुपये का बजट, जानिए महिलाओं, युवाओं, ट्रेडर्स सहित आम लोगों को क्या-क्या मिला
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का यह बजट पिछले साल के बजट के मुकाबले 31.5 फीसदी बड़ा है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 25 मार्च (मंगलवार) को दिल्ली की नई सरकार का पहला बजट पेश किया। उन्होंने 1,00,000 करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों सहित आम लोगों के लिए ऐलानों की झड़ी लगा दी। एक तरह उन्होंने दिल्ली की पुरानी आप सरकार पर आम लोगों के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया तो दूसरी तरफ नई योजनाओं का ऐलान किया, जिससे दिल्ली के लोगों की जिंदगी पहले के मुकाबले आसान हो जाएगी। गुप्ता का यह बजट पिछले साल के बजट के मुकाबले 31.5 फीसदी बड़ा है।

सरकार 100 अटल कैंटीन शुरू करेगी

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च को शुरू हुआ था। आज रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। इस बजट का फोकस दिल्ली के आम लोगों पर रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 100 अटल कैंटीन शुरू करेगी। इसके लिए उन्होंने 100 करोड़ रुपये का आवंटन किया। इससे आम लोगों को सस्ते दाम पर भोजन मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लाखों लोग झुग्गियों में रहते हैं। सरकार ऐसे लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने की कोशिश करेगी। इसके लिए स्लम कलस्टर्स के डेवलपमेंट के लिए उन्होंने 696 करोड़ रुपये के आवंटन का ऐलान किया।

इंफ्रास्ट्रक्चर, रोड, बिजली पर सरकार का फोकस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें