Get App

Indusind Bank Share: Q3 नतीजों में दबाव के बाद भी बजट के दिन शेयर बना रॉकेट, ब्रोकरेज भी बुलिश, अब क्या करें निवेशक

HSBC ने इस शेयर को Buy रेटिंग दिया है, लेकिन इसका टारगेट प्राइस घटाकर ₹1,150 रुपये कर दिया है और कहा है कि बैंक की परफॉर्मेंस पर दबाव बना रहेगा, लेकिन लॉन्ग-टर्म में इसमें सुधार संभव है।

Sujata Yadavअपडेटेड Feb 01, 2025 पर 10:45 AM
Indusind Bank Share: Q3 नतीजों में दबाव के बाद भी बजट के दिन शेयर बना रॉकेट, ब्रोकरेज भी बुलिश, अब क्या करें निवेशक
ब्रोकरेज फर्म CLSA और बर्नस्टीन, दोनों ने इस शेयर को 1300 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है।

Indusind Bank Share: Indusind Bank के शेयर 1 फरवरी को इंट्राडे में 3 फीसदी की तेजी लगाते नजर आए। कमजोर नतीजों के बावजूद भी शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। तीसरी तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद ब्रोकरेज ने शेयर पर मिक्स्ड राय दी है। इंडसइंड बैंक को कवर करने वाले 50 एनालिस्ट्स में से 37 ने 'BUY' रेटिंग दी है। 10.35 बजे के आसपास इंडसंइड बैंक का शेयर एनएसई पर 2.25 रुपये यानी 1013 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। इसका वैल्युएशन निजी बैंकों में सबसे सस्ता है।

क्या है ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज फर्म CLSA और बर्नस्टीन, दोनों ने इस शेयर को 1300 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है। यह शुक्रवार के बंद भाव से इसमें करीब 35.8 फीसदी की तेजी का अनुमान जताता है। उनका मानना है कि MFI सेगमेंट में दबाव के कारण बैंक का प्रदर्शन कमजोर रहा। हालांकि, दिसंबर में सुधार के संकेत मिले हैं। वहीं बर्नस्टीन ने कहा है कि लगातार दूसरी तिमाही में बैंक का RoA घटकर 1% हो गया और EPS में 40% की गिरावट आई।

दूसरी ओर HSBC ने इस शेयर को Buy रेटिंग दिया है, लेकिन इसका टारगेट प्राइस घटाकर ₹1,150 रुपये कर दिया है और कहा है कि बैंक की परफॉर्मेंस पर दबाव बना रहेगा, लेकिन लॉन्ग-टर्म में इसमें सुधार संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें