Economic Survey 2025 : संसद का बजट सत्र शुरू होने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में इकोनॉमिक सर्वे 2025 पेश कर दिया किया। अब एक फरवरी को देश का आम बजट पेश किया जाएगा। वहीं शुक्रवार को जारी आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में बताया गया कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन, मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना का अबतक 47% काम पूरा हो चुका है। इस परियोजना को दिसंबर 2015 में मंजूरी दी गई थी और इसकी कुल लंबाई 508 किलोमीटर होगी। जापान के साथ मिलकर लगाए इस बुलेट ट्रेन परियोजना की लागत 1.08 लाख करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2024 तक इस परियोजना में 67,486 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और 47.17% काम पूरा हो चुका है।
