Get App

बजट से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास को लेकर दिया अहम बयान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स के मुद्दे पर लोगों की चिंताओं को कम करने की कोशिश की है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने मिडिल क्लास की समस्याओं और सरकार की तरफ से किए जाने वाले प्रयासों को लेकर बात की। उन्होंने इस बार में बताया कि सरकार किस तरह से टैक्स सिस्टम को आसान और निष्पक्ष बनाने की कोशिश कर रही है। उनका यह भी कहना था, 'मैं और भी करना चाहती हूं, लेकिन हमारी कुछ सीमाएं हैं।'

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 31, 2024 पर 6:09 PM
बजट से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास को लेकर दिया अहम बयान
सीतारमण ने नए टैक्स सिस्टम की बात की, जिसमें कम टैक्स रेट और कम छूट हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स के मुद्दे पर लोगों की चिंताओं को कम करने की कोशिश की है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने मिडिल क्लास की समस्याओं और सरकार की तरफ से किए जाने वाले प्रयासों को लेकर बात की। उन्होंने इस बार में बताया कि सरकार किस तरह से टैक्स सिस्टम को आसान और निष्पक्ष बनाने की कोशिश कर रही है। उनका यह भी कहना था, 'मैं और भी करना चाहती हूं, लेकिन हमारी कुछ सीमाएं हैं।'

सीतारमण ने नए टैक्स सिस्टम की बात की, जिसमें कम टैक्स रेट और कम छूट हैं। इससे टैक्स सिस्टम आसान हो गया है। उन्होंने कहा, 'कई लोगों ने कहा कि उन्हें छूट नहीं चाहिए, इसलिए हम एक आसान टैक्स सिस्टम लेकर आए।'

जीएसटी पर भी रखा अपना पक्ष

सीतारमण ने जीएसटी के बारे में भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जीएसटी से जरूरी चीजों पर टैक्स नहीं लगा। पहले भी राज्यों में वैट और एक्साइज के तहत टैक्स लगता था। जीएसटी ने तो बस अलग-अलग टैक्स रेट को एक कर दिया। इससे पूरे देश में टैक्स सिस्टम एक जैसा हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें