Get App

Union Budget 2025: सैलरीड क्लास को मिल सकता है तोहफा, स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ा सकती हैं निर्मला सीतारमण

अभी इनकम टैक्स की नई रीजीम के लिए 75,000 रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन है। यूनियन बजट 2024 में सरकार ने इसे 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया था। लेकिन, इनकम टैक्स की पुरानी रीजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन अब भी 50,000 रुपये है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 23, 2024 पर 4:32 PM
Union Budget 2025: सैलरीड क्लास को मिल सकता है तोहफा, स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ा सकती हैं निर्मला सीतारमण
स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा सिर्फ नौकरी करने वाले लोगों को मिलता है।

सैलरीड क्लास को हर साल यूनियन बजट से काफी उम्मीदें होती हैं। यूनियन बजट 2024 में सरकार ने नौकरी करने वाले लोगों को बड़ा तोहफा दिया था। स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाने का ऐलान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में किया था। लेकिन, यह सिर्फ इनकम टैक्स की नई रीजीम के लिए किया गया था। इसका मतलब है कि जो टैक्सपेयर्स इनकम टैक्स की नई रीजीम का इस्तेमाल करते हैं, सिर्फ उनके लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाया गया था। सरकार ने इनकम टैक्स की पुरानी रीजीम का इस्तेमाल करने वाले टैक्सपेयर्स के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन नहीं बढ़ाया था।

अभी नई और पुरानी रीजीम में अलग-अलग स्टैंडर्ड डिडक्शन

अभी इनकम टैक्स की नई रीजीम के लिए 75,000 रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन (Standard Deduction) है। यूनियन बजट 2024 में सरकार ने इसे 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया था। लेकिन, इनकम टैक्स की पुरानी रीजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन अब भी 50,000 रुपये है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनकम टैक्स की पुरानी रीजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़नी चाहिए। दरअसल, सरकार की दिलचस्पी इनकम टैक्स की नई रीजीम में है। सरकार ज्यादा से ज्यादा टैक्सपेयर्स को नई रीजीम के तहत लाना चाहती है। इसीलिए उसने यूनियन बजट 2024 में सिर्फ नई टैक्स रीजीम के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाया था।

सैलरीड क्लास को राहत देने के लिए बढ़ सकता है स्टैंडर्ड डिडक्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें