Get App

Union Budget 2026: रविवार 1 फरवरी को किस समय पेश होगा बजट, लोकसभा स्पीकर ने किया साफ

Union Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 रविवार, 1 फरवरी को पेश होगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने बजट पेश होने की भी जानकारी दे दी है। यह आजादी के बाद देश का 88वां बजट होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवां बजट पेश कर इतिहास के करीब पहुंचेंगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 12, 2026 पर 2:38 PM
Union Budget 2026: रविवार 1 फरवरी को किस समय पेश होगा बजट, लोकसभा स्पीकर ने किया साफ
इस बजट के साथ Nirmala Sitharaman लगातार नौ बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी।

Union Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 को 1 फरवरी, रविवार को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। इसकी पुष्टि सोमवार, 12 जनवरी को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने की। बजट पेश करने का समय वही रहेगा, जो हाल के वर्षों में अपनाया जाता रहा है। बीते कुछ सालों से 1 फरवरी ही केंद्रीय बजट पेश करने की तय तारीख बन चुकी है। इससे पहले केंद्रीय बजट 2025 भी 1 फरवरी को ही पेश किया गया था।

केंद्रीय बजट 2026, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) का लगातार नौवां बजट होगा। इसके साथ ही वह देश के उन गिने-चुने वित्त मंत्रियों में शामिल हो जाएंगी, जिन्होंने सबसे लंबे समय तक बिना रुकावट बजट पेश किए हैं।

आगामी बजट में बदलते घरेलू और वैश्विक आर्थिक हालात के बीच सरकार की वित्तीय प्राथमिकताओं और नीतिगत दिशा की रूपरेखा सामने आने की उम्मीद है। यह अगले वित्त वर्ष के लिए रोडमैप तय करेगी।

आजादी के बाद देश का 88वां बजट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें