Get App

Union Budget 2026: इस बार रविवार को पेश होगा बजट, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, जानें पूरा शेड्यूल

Union Budget 2026: हालांकि बजट को 1 फरवरी को पेश करने की परंपरा 2017 से शुरू हुई थी, लेकिन रविवार को बजट पेश होना बहुत कम देखने को मिलता है। इससे पहले आखिरी बार 28 फरवरी 1999 को तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने रविवार के दिन बजट पेश किया था। सरकार ने 2017 में बजट की तारीख 28 फरवरी से बदलकर 1 फरवरी इसलिए की थी, ताकि नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत यानी 1 अप्रैल से पहले ही फंड का सही तरीके से इस्तेमाल किया जा सके

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 9:39 PM
Union Budget 2026: इस बार रविवार को पेश होगा बजट, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, जानें पूरा शेड्यूल
इस बार पहली बार देश का बजट-2026 एक फरवरी यानी रविवार को पेश होगा।

Union Budget 2026 : इस बार  देश का बजट-2026 एक फरवरी यानी रविवार को पेश होगा।  परंपरा से हटकर इस बार निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026, यानी रविवार को यूनियन बजट पेश करेंगी। संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा और दो अप्रैल तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मु ने इसे मंजूरी दे दी है। बजट सत्र का पहला चरण तेरह फरवरी को समाप्त होगा। वहीं दूसरा चरण नौ मार्च को आरंभ होगा और दो अप्रैल तक चलेगा। संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने बजट से जुड़ा पूरा शेड्यूल तय कर दिया है

जानें पूरा बजट शेड्यूल

  • संसद का बजट सत्र 28 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा।
  • बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी 2026 को खत्म होगा।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें