Get App

Union Budget Expectations 2026: क्या हैं एग्री सेक्टर की बजट से उम्मीदें?

Union Budget Expectations 2026: नए साल का खुमार अभी खत्म नहीं हुआ कि देश बजट के मुहाने पर आ खड़ा है। सरकार ने ऐलान कर दिया है कि 1 फरवरी को बजट पेश होगा यानी वित्त मंत्री वो खाका पेश करेंगी जिससे साल भर पूरा देश चलेगा। ऐसे में हर बार की तरह इस बार भी एग्री सेक्टर निर्मला सीतारामन से उम्मीदें लगाए बैठा है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jan 12, 2026 पर 5:35 PM
Union Budget Expectations 2026: क्या हैं एग्री सेक्टर की बजट से उम्मीदें?
Union Budget 2026: ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की मांग है। ऑर्गेनिक खाद, कीटनाशकों पर सब्सिडी मिले।

Union Budget Expectations 2026: नए साल का खुमार अभी खत्म नहीं हुआ कि देश बजट के मुहाने पर आ खड़ा है। सरकार ने ऐलान कर दिया है कि 1 फरवरी को बजट पेश होगा यानी वित्त मंत्री वो खाका पेश करेंगी जिससे साल भर पूरा देश चलेगा। ऐसे में हर बार की तरह इस बार भी एग्री सेक्टर निर्मला सीतारामन से उम्मीदें लगाए बैठा है। क्या हैं वो उम्मीदें और क्या है एग्री सेक्टर के सुझाव। आइए डालते है एक नजर ।

एग्री सेक्टर की बजट से उम्मीदें

पूर्व एग्री सेक्रेटरी सिराज हुसैन ने कहा कि सरकार को चाहिए कि देश में एग्री इंफ्रा को बढ़ावा मिले। बजट में वह बेहतर स्टोरेज, लॉजिस्टिक इंफ्रा का विकास और APMC को मॉर्डन इंफ्रास्ट्रक्चर देने की मांग है। एग्री सेक्टर चाहता है कि ग्लोबल स्टैंडर्ड के हिसाब से APMC हों। सरकार खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़े और डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने की मांग कर रहे है।

साथ ही उनका कहना है सरकार बैन एग्रीकल्चर वायदा से बैन हटाने की मांग कर रहे है। एग्रीकल्चर पर स्थाई पॉलिकी बनाने की मांग है। सरकार क्रॉप के पैटर्न पर गहन शोध करे। किसानों की आय बढ़ाने पर ज्यादा फोकस हो। MSP और फसल खरीद में सुधार और खेती की लागत कम करने पर जोर की मांग है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें