Get App

IMF ने घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, कहा- व्यापारिक तनाव का दिखेगा असर

IMF ने FY26 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5% से घटाकर 6.2% कर दिया है। वैश्विक व्यापारिक तनाव और अनिश्चितता को इसकी मुख्य वजह बताया गया है। FY27 के लिए भी ग्रोथ अनुमान घटा है, जबकि महंगाई में राहत की उम्मीद जताई गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2025 पर 8:07 PM
IMF ने घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, कहा- व्यापारिक तनाव का दिखेगा असर
IMF ने FY27 के लिए भी भारत की विकास दर का अनुमान घटाया है।

India GDP Growth: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटा दिया है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अब देश की GDP ग्रोथ 6.2% रहने का अनुमान जताया गया है। IMF ने जनवरी 2025 में अनुमान दिया था कि भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.5% रह सकती है।

IMF ने क्यों घटाया ग्रोथ का अनुमान

IMF की World Economic Outlook (WEO) रिपोर्ट के दूसरे अपडेट में कहा गया है कि भारत की आर्थिक वृद्धि अपेक्षाकृत स्थिर बनी हुई है, लेकिन वैश्विक हालात इसके लिए भी चुनौती पेश कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, “भारत के लिए FY26 में 6.2 प्रतिशत की ग्रोथ प्राइवेट कंजंप्शन, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की मांग से समर्थित रहेगी। लेकिन यह हमारे जनवरी के अनुमान से 30 बेसिस प्वाइंट कम है।”

FY27 के लिए भी ग्रोथ अनुमान घटाया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें