Get App

AICTE Pragati Scholarship 2025: आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हुए आवेदन, जानें पात्रता और अन्य डीटेल

AICTE Pragati Scholarship 2025 के तहत छात्राओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन किए जा सकते हैं। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर, 2025 है। इस योजना के तहत हर साल 5,000 छात्राओं को स्कॉलरशिप दी जाती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2025 पर 7:42 PM
AICTE Pragati Scholarship 2025: आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हुए आवेदन, जानें पात्रता और अन्य डीटेल
हर साल तकनीकी कोर्स करने वाली 5,000 छात्राओं को दी जाती है स्कॉलरशिप

AICTE Pragati Scholarship 2025: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने तकनीकी कोर्स में पढ़ाई करने वाली छात्राओं को दी जाने वाली प्रगति छात्रवृत्ति 2025 के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2025 है।

अधिकारियां ने कहा, ‘महिलाओं को ज्ञान के जरिए सशक्त बनाने में शिक्षा का अहम रोल है। विकास प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए इन्हें जानकारी, कौशल और आत्मविश्वास से सशक्त बना सकते हैं। यह युवा महिलाओं को अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने और एक सफल भविष्य के लिए तैयार होने का अवसर देने का एक प्रयास है’। इस छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत हर साल तकनीकी शिक्षा पाने वाली मेधावी छात्राओं को 5,000 स्कॉलरशिप दी जाती है। इसके तहत हर महिला स्टूडेंट को पढ़ाई के खर्च के लिए 50,000 रुपये हर साल मिलते हैं। स्कॉलरशिप राशि का उपयोग ट्यूशन फीस के साथ-साथ किताबों, स्टेशनरी, कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर, उपकरण और अन्य शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, लक्षद्वीप के केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों - अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की सभी पात्र छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने पर छात्रवृत्ति सुनिश्चित की जाती है।

पात्रता मानदंड

  • इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम में छात्राएं ही आवेदन कर सकती हैं।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें