टाटा ट्रस्ट्स ने वेणु श्रीनिवासन को आजीवन दोबारा ट्रस्टी नियुक्त कर दिया है। अब नजरें मेहिल मिस्त्री की दोबारा नियुक्ति पर लगी हैं। श्रीनिवासन का कार्यकाल 23 अक्टूबर को खत्म हो रहा था। इस हफ्ते दोबारा उन्हें सर्वसम्मति से ट्रस्टी नियुक्त कर दिया गया। यह खबर आई है, जब टाटा ट्रस्ट्स दो गुटों में बंटा दिख रहा है। बताया जाता है कि एक गुट नोएल टाटा का समर्थन कर रहा है, जबकि दूसरे गुट में वे लोग शामिल है, जो पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के समर्थक माने जाते थे।