उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गेहूं की बुवाई पूरी हो चुकी है। हालांकि, कुछ किसान दिसंबर के अंतिम दिनों तक भी फसल बोते हैं। जिन किसानों ने नवंबर के पहले पखवाड़े में बुवाई की थी, उनकी फसल अब पहली सिंचाई की तैयारी में है। पहली सिंचाई समय पर करना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे पौधों की जड़ें मजबूत होती हैं और मिट्टी में नमी बनी रहती है। मजबूत जड़ों से पौधे गहराई तक पोषक तत्व और पानी ले पाते हैं, जिससे उनकी ग्रोथ अच्छी होती है। सही समय पर सिंचाई करने से कल्ले की संख्या बढ़ती है, जिससे उत्पादन में भी वृद्धि होती है।
