Get App

BSEB Bihar Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा की कॉपी चेक करने वाले शिक्षकों के लिए जारी हुए अपॉइंटमेंट लेटर, आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

BSEB Bihar Board Exam 2026: बिहार बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों के नियुक्ति पत्र बोर्ड से जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड ने ये अपॉइंटमेंट लेटर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किए हैं। आइए जानें इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 10:49 AM
BSEB Bihar Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा की कॉपी चेक करने वाले शिक्षकों के लिए जारी हुए अपॉइंटमेंट लेटर, आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड
दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा की कॉपी जांचने का काम मार्च के महीने में शुरू हो जाएगा।

BSEB Bihar Board Exam 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की शैक्षिक सत्र 2025-26 की मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा की कॉपी जांचने का काम मार्च के महीने में शुरू हो जाएगा। इसे देखते हुए बोर्ड ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले शिक्षकों के लिए प्रोविजनल अपॉइंटमेंट लेटर जारी करना शुरू कर दिया है। ये लेटर मुख्य रूप से उन शिक्षकों के लिए हैं जिन्हें बिहार बोर्ड परीक्षा में आंसर शीट का मूल्यांकन करने और अन्य गोपनीय परीक्षा ड्यूटी करने के लिए नियुक्त किया गया है। अपनी जानकारी ऑनलाइन अपडेट करने वाले शिक्षक आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com या secondaryletter.biharboardonline.com से अपने प्रोविजनल लेटर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

सह-परीक्षकों और मुख्य परीक्षकों के लिए अपॉइंटमेंट लेटर की हार्ड कॉपी भी जिला शिक्षा कार्यालयों को भेजी जा रही हैं। यहां से नियुक्ति पत्र लेने की जिम्मेदारी स्कूल प्रमुखों की है। बीएसईबी ने केवल योग्य शिक्षकों तक ये नियुक्ति पत्र पहुंचने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

लेटर के लिए करना होगा ये जरूरी काम

शिक्षक लेटर biharboardonline.com या secondaryletter.biharboardonline.com वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। लॉग इन करने वाले शिक्षकों को लेटर में दिया गया विवरण देखकर स्वीकृति देनी होगी। यह कदम अनिवार्य है, इसके बाद ही प्रोविजनल अपॉइंटमेंट की पुष्टि होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें