CBSE Class 10 passing marks 2026: परीक्षा खत्म रिजल्ट का इंतजार शुरू, चलिए जानें सीबीएसई 10वीं कक्षा के लिए कैसे तय होते हैं पास मार्क्स?

CBSE Class 10 passing marks 2026: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा समाप्त होने छात्रों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन अब उनमें अपने रिजल्ट को लेकर बेचैनी बढ़नी शुरू हो गई है। आइए जानते हैं सीबीएसई बोर्ड में 10वीं कक्षा के छात्रों को कैसे पास किया जाता है ?

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 11:54 AM
Story continues below Advertisement
सीबीएसई 10वीं कक्षा का रिजल्ट छात्रों के विषय-वार प्रदर्शन पर आधारित होता है।

CBSE Class 10 passing marks 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं कक्षा के छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। इससे उन्हें थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन अब रिजल्ट को लेकर बेचैनी बढ़ने लगी है। जिन छात्रों का कोई पेपर अच्छा नहीं हुआ है, उन्हें डर सता रहा है कि बोर्ड में छात्र का पास या फेल होना कैसे तय किया जाता है? बोर्ड के नियमों के मुताबिक, सीबीएसई 10वीं कक्षा का रिजल्ट छात्रों के विषय-वार प्रदर्शन पर आधारित होता है। परीक्षा पास करने के लिए, हर छात्र को हर पेपर के साथ-साथ कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाने जरूरी होते हैं।

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों को फाइनल रिजल्ट से पहले अंकों के नियमों की अच्छी समझ होनी चाहिए। सीबीएसई 10वीं कक्षा में पास होने के लिए जरूरी कम से कम पासिंग मार्क्स जानने से छात्रों को अपनी आगे तैयारी की योजना बनाने करने और 10वीं का रिजल्ट चेक करते समय भ्रम से बचने में मदद मिलती है।

कम से कम इतने पासिंग मार्क्स चाहिए 

आइए विस्तार से जानें सीबीएसई 10वीं कक्षा में पासिंग मार्क्स, विषय-वार सफलता मापदंड, ग्रेडिंग सिस्टम और किसी विषय में असफल होने वाले छात्र को क्या करना चाहिए? 10वीं कक्षा का बोर्ड एग्जाम पास करने के लिए, छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% मार्क्स लाने होंगे। ज्यादातर विषय 100 अंकों के होते हैं, जिन्हें थ्योरी के लिए 80 मार्क्स और इंटरनल असेसमेंट/प्रैक्टिकल के लिए 20 मार्क्स में बांटा गया है।

कंपोनेंट अधिकतम अंक न्यूनतम अंक जरूरी न्यूनतम अंक जरूरी

थ्योरी परीक्षा 80 लगभग 26 कुल मिलाकर 33% में शामिल


इंटरनल असेसमेंट/प्रैक्टिकल 20 लगभग 7 कुल मिलाकर 33% में शामिल

टोटल 100 33 33 मार्क्स (पास मार्क्स)

सीबीएसई 10वीं कक्षा ग्रेडिंग सिस्टम

सीबीएसई बोर्ड में 10वीं कक्षा का रिजल्ट तैयार करते समय 9-पॉइंट ग्रेडिंग सिस्टम का अनुसरण किया जाता है। ग्रेड पूरी तरह से छात्र के कुल अंकों पर निर्भर करते हैं। सीबीएसई 10वीं कक्षा का ग्रेडिंग सिस्टम नीचे टेबल में दिया गया है :

मार्क्स रेंज ग्रेड

  • 91–100 A1
  • 81–90 A2
  • 71–80 B1
  • 61–70 B2
  • 51–60 C1
  • 41–50 C2
  • 33–40 D (पास)
  • 33 से नीचे E (फेल)

फेल होने पर क्या होता है?

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में अगर कोई छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाता है, तो उसे 10वीं कक्षा के 2 चरण की परीक्षा में बैठने का मौका मिलता है। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा की दूसरी मुख्य परीक्षा 15 मई और 1 जून, 2026 के बीच होने की उम्मीद है। 10वीं कक्षा की पहली मुख्य परीक्षा में फेल छात्र दूसरी मुख्य परीक्षा में बैठ सकते हैं और पूरा साल दोहराए बिना अपना प्रदर्शन सुधार सकते हैं। हालांकि, अगर कोई स्टूडेंट दो से ज्यादा विषय में फेल हो जाता है, तो उसे शैक्षिक वर्ष दोहराना पड़ सकता है।

CBSE board exam QR code: 12वीं के मैथ्स पेपर में वायरल क्यूआर कोड मामले पर सीबीएसई ने दी सफाई, कहा पेपर के साथ नहीं हुई छेड़छाड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।