प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले के प्राचीर से कहा कि सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) 1960 में हुआ था। पाकिस्तान के साथ इस संधि पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने कहा कि यह संधि एकतरफा थी, जिससे इंडिया के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस संधि पर तब लोकसभा में व्यापक बहस हुई थी।
