Get App

JEE Main 2026 State Wise Topper List: स्टेट वाइज टॉपर की लिस्ट में राजस्थान 3 टॉपर के साथ सबसे आगे, टॉपर में कोई लड़की नहीं

JEE Main 2026 State Wise Topper List: जेईई मेन 2026 सेशल 1 का रिजल्ट आ चुका है। एनटीए ने इस परीक्षा में शामिल छात्रों का परिणाम घोषित करने के साथ श्रेणी और राज्यवार टापर की लिस्ट घोषित कर दी है। इस परीक्षा में राजस्थान तीन छात्रों के 100 परसेंटाइल के साथ सबसे आगे रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 11:04 AM
JEE Main 2026 State Wise Topper List: स्टेट वाइज टॉपर की लिस्ट में राजस्थान 3 टॉपर के साथ सबसे आगे, टॉपर में कोई लड़की नहीं
जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा का दूसरा फेज 1 अप्रैल से 9 अप्रैल तक होगा।

JEE Main 2026 State Wise Topper List: जेईई मेन 2026 सेशल 1 का रिजल्ट आ चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस परीक्षा में शामिल छात्रों का परिणाम घोषित करने के साथ श्रेणी और राज्यवार टापर की लिस्ट घोषित कर दी है। इस परीक्षा में दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने 100 परसेंटाइल के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि, राज्यवार सूची में राजस्थान ने तीन छात्रों के 100 परसेंटाइल के साथ बाजी मारी है। जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा में सिर्फ 12 परीक्षार्थियों ने सबसे ज्यादा संभव स्कोर पूरे 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं। जनवरी सेशन की परीक्षाएं 21 जनवरी से 29 जनवरी तक हुईं। इसमें 13,04,653 छात्र शामिल हुए थे।

राजस्थान सबसे आगे

जेईई मेन 2026 सेशन 1 की आधिकारिक तौर से जारी टॉपर्स लिस्ट के मुताबिक, राजस्थान तीन कैंडिडेट्स के 100 परसेंटाइल स्कोर के साथ सबसे आगे रहा। इनके नाम कबीर छिल्लर, चिरंजीब कार और अर्नव गौतम हैं। यह इस साल किसी भी राज्य से सबसे ज्यादा है।

टॉप 10 में कोई लड़की नहीं

खास बात यह है कि सेशन 1 में किसी भी छात्रा को 100 परसेंटाइल नहीं मिला। एनटीए ने जेईई मेन 2026 जनवरी सेशन के परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किए। अंतिम परिणाम के साथ एनटीए ने जेंडर-वाइज, कैटेगरी-वाइज और राज्य-वाइज डिटेल्ड परफॉर्मेंस डेटा जारी किया है।

इन 12 छात्रों को मिला 100 का परफेक्ट स्कोर

जिन 12 कैंडिडेट्स ने 100 का परफेक्ट NTA स्कोर हासिल किया, उनमें श्रेयस मिश्रा (दिल्ली-NCT), नरेंद्रबाबू गारी माहिथ और पासला मोहित (आंध्र प्रदेश), शुभम कुमार (बिहार), कबीर छिल्लर, चिरंजीब कर और अर्नव गौतम (राजस्थान), भावेश पात्रा (ओडिशा), अनय जैन (हरियाणा), माधव विराडिया (महाराष्ट्र), पुरोहित निमय (गुजरात), और विवान शरद माहिश्वरी (तेलंगाना) शामिल हैं।परफेक्ट स्कोर करने वालों के अलावा, राज्यों के कई कैंडिडेट्स ने 99 परसेंटाइल से ज्यादा एनटीए स्कोर हासिल किए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें