Kendra Drishti Rajyog 2026: केंद्र दृष्टि राजयोग को अत्यंत प्रभावशाली और दुर्लभ योग माना जाता है। ज्योतिषा शास्त्र के अनुसार, इसका बुद्धि, ज्ञान और व्यापार से जुड़े मामलों पर सकारात्मक असर होता है। इसके प्रभावि से फैसले लेने की क्षमता मजबूत होती है और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है। खासतौर से कुछ राशियों को इस राजयोग के प्रभाव से नई शुरुआत और लाभ का मौका मिलता है। यह योग ज्योतिष में अहम स्थान रखने वाले बृहस्पति और बुध ग्रह के एक खास स्थिति में आने पर बनता है। बुध ग्रह जहां बुद्धि और व्यापार का कारक माना जाता है, वहीं गुरु को ज्ञान और भाग्य का दाता मानते हैं। यह दोनों ग्रह आगामी 27 अप्रैल को केंद्र दृष्टि योग बनाएंगे। इससे तीन राशियां खासतौर से प्रभावित होंगी। आइए जानें क्या है केंद्र दृष्टि राजयोग और कौन सी हैं ये तीन राशियां?
