Get App

UP Board Practical Exam 2026: 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा से पहले बोर्ड ने जारी किए रोल नंबर, जानें कैसे चेक करें अपना रोल नंबर?

UP Board Practical Exam 2026: यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख पास आ रही है। उससे पहले बोर्ड ने 12वीं कक्षा के छात्रों के रोल नंबर जारी कर दिए है। रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। आइए जानें छात्र अपना रोल पंबर कैसे प्राप्त कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 8:37 PM
UP Board Practical Exam 2026: 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा से पहले बोर्ड ने जारी किए रोल नंबर,  जानें कैसे चेक करें अपना रोल नंबर?
इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 53 विषयों में आयोजित की जाएंगी।

UP Board Practical Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड की इंटरमीडिए (12वीं) के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख पास आ रही है। ये परीक्षाएं 24 जनवरी 2026 से 9 फरवरी 2026 के बीच दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के प्रयोगात्मक और थ्योरी किसी परीक्षा के एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं हुए हैं। लेकिन बोर्ड ने उससे पहले इन परीक्षार्थियों का रोल नंबर अपने आधिकारिक पोर्टल upmsp.edu.in पर जारी कर दिया है। प्रयोगात्मक परीक्ष में सम्मिलित हो रहे इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के रोल नंबर यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के निर्देश पर जारी कर दिए गए हैं। सचिव भगवती सिंह ने 30 जनवरी तक प्रवेश पत्र भी जारी करने के निर्देश दिए हैं।

इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 53 विषयों में आयोजित की जाएंगी। इनमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, भूगोल, कृषि, गृह विज्ञान आदि विषय शामिल हैं। इसके लिए 21,74,326 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। प्रथम चरण की प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 7401 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए 9075 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं।

स्कूलों से मिलेंगे रोल नंबर

छात्र-छात्राओं के रोल नंबर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा स्कूलों को उपलब्ध कराए गए हैं। उनके माध्यम से संबंधित छात्र-छात्राओं को दिए गए हैं, ताकि परीक्षक रोल नंबर के क्रम में छात्रों को प्रैक्टिकल के अंक प्रदान कर सकें।

10वीं के आंतरिक मूल्यांकन के लिए वेबसाइट खुली

बोर्ड परीक्षा में 10वीं कक्षा के आंतरिक मूल्यांकन के अंक ऑनलाइन अपलोड करने के लिए वेबसाइट खोल दी गई है। स्कूलों के प्रिंसिपल इंटरनल असेस्मेंट में मिले अंक रोल नंबर के अनुसार अपलोड करेंगे। हाईस्कूल में सभी विषयों के आंतरिक मूल्यांकन के 30 अंक के साथ खेल एवं नैतिक शिक्षा का ग्रेड अपलोड करना है। जबकि, इंटर में शारीरिक शिक्षा एवं खेल का 50 अंक लिखित एवं 50 अंक प्रायोगिक परीक्षा का अपलोड करना है।

सीसीटीवी की निगरानी में होगी प्रैक्टिकल परीक्षा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें