Get App

Assam election 2026: कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए जारी की 22 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, देखें- किसे कहां से मिला टिकट

Assam Congress Candidate List 2026: कांग्रेस ने आगामी असम विधानसभा चुनावों के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है। मुख्य विपक्षी पार्टी ने गुरुवार (19 मार्च) को 126 सदस्यों वाली असम विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए अपने 22 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की। इसके साथ ही कांग्रेस ने अब तक अपने 87 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 19, 2026 पर 9:17 PM
Assam election 2026: कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए जारी की 22 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, देखें- किसे कहां से मिला टिकट
Assam assembly elections 2026: कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए अब तक 87 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है

Assam assembly elections 2026: कांग्रेस ने गुरुवार (19 मार्च) को असम विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए अपने 22 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी। इसके साथ ही मुख्य विपक्षी पार्टी अब तक कुल 87 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। राज्य विधानसभा की सभी 126 सीटों के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा। जबकि मतगणना चार मई को होगी।

तीसरी लिस्ट के अनुसार, कोकराझार सीट से मानिक ब्रह्मा, बाओखुंगरी से सपाली मलिक, परबतझोरा से अशरफुल इस्लाम शेख, धुबरी से बेबी बेगम, जलेश्वर से आफताब उद्दीन मोल्ला, अभयपुरी से प्रदीप सरकार, सिदली चिराग से मतिलाल नारजरी, चेंगा से अब्दुर रहीम अहमद, पाकाबेतबारी से जाकिर हुसैन सिकदर और बक्सा से जगदीश मदही को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

इसके अलावा कांग्रेस ने तमूलपुर से रफी ​​दैमरी, उदलगुरी से सोरेन दैमरी, लहरीघाट से आसिफ मोहम्मद नजर, नगांव-बटाद्रबा से दुर्लभ चामुआ, नादवार से सुनील छेत्री, रोंगनादी से जॉयंत खाउंड, लखीमपुर से घाना बुरागोहेन, धकुआखाना से आनंद नाराह, माकुल से शिवनाथ चेतिया और खुमताई से रोसेलिना तिर्की को टिकट मिला। वहीं, संजीव टेरोन और ज़ुबैर अनाम मजूमदार क्रमशः होवरघाट और अल्गापुर-कटलीचेरा से चुनाव लड़ेंगे।

इसी के साथ अब तक, कांग्रेस ने असम चुनावों के लिए 87 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इससे पहले पार्टी ने 3 मार्च को 42 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख गौरव गोगोई को जोरहाट विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया था। इसके अतिरिक्त, राज्यसभा के पूर्व सांसद रिपुन बोरा बरछल्ला से और मीरा बोरठाकुर गोस्वामी दिसपुर से चुनाव लड़ेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें