Bihar Election 2025: 'बिहार चुनाव शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था', महागठबंधन की हार पर बोले राहुल गांधी

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की बड़ी जीत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि यह चुनाव शुरू से निष्पक्ष नहीं था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई जारी रखेंगे। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 14, 2025 पर 10:40 PM
Story continues below Advertisement
राहुल गांधी ने कहा कि हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।

Bihar Election 2025: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने कहा कि हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। बता दें कि बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी के गठबंधन वाला NDA प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर है।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।'

राहुल ने कहा कि यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।


बिहार चुनाव के नतीजे

बिहार में NDA प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है और सरकार बनाने की स्थिति में है। रात 9 बजे तक के रुझानों के मुताबिक, NDA 202 सीटों पर आगे चल रही है। इनमें BJP 89 सीटों, JDU 85 सीटों और सहयोगी दलों की 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर आगे है। इसमें आरजेडी ने 25 और कांग्रेस ने 6 सीटों पर बढ़त बना रखी है।

यह पहली बार है जब BJP बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पिछले 25 वर्षों में यह तीसरा मौका है जब NDA गठबंधन में BJP नंबर वन पार्टी बनी है। इससे पहले यह उपलब्धि 2000 और 2020 के चुनावों में भी मिली थी।

यह भी पढ़ें : इस बार नया M-Y समीकरण महागठबंधन के मुस्लिम-यादव समीकरण पर पड़ा भारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।