बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है और इसी बीच पटना के बेऊर जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। 'छोटे सरकार' के नाम से मशहूर मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह करीब 6 महीने बाद जेल से रिहा हो गए हैं। वे जनवरी से बेऊर जेल में बंद थे। जैसे ही वे जेल से बाहर आए, उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा ऐलान भी कर दिया है। अनंत सिंह ने कहा कि वे 2025 का चुनाव JDU पार्टी से लड़ेंगे। नीतीश कुमार ने जनता के लिए बहुत काम किया है और आगे भी करेंगे। वो अभी 25 साल और काम करेंगे।
