Credit Cards

Bihar Chunav 2025: बिहार में चुनाव की उलटी गिनती शुरू! छठ के बाद वोटिंग, अगले हफ्ते कभी भी तारीखों का ऐलान

Bihar Assembly Elections 2025: जानकारी के मुताबिक, 4 और 5 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने सहयोगी आयुक्तों डॉ. एसएस संधू और विनीत जोशी के साथ बिहार दौरे पर आ रहे हैं। यह टीम चुनावी तैयारियों की पूरी समीक्षा करेगी। 5 अक्टूबर की शाम तक यह डेलीगेशन दिल्ली लौट जाएगा। माना जा रहा है कि इसके तुरंत बाद 6 या 7 अक्टूबर को बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा सकती है।

अपडेटेड Oct 03, 2025 पर 11:07 PM
Story continues below Advertisement
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी तेज हो चुकी है।

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी तेज हो चुकी है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है-एनडीए, महागठबंधन और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी। हांलाकि राजनीतिक उठापटक के बीच अभी को बिहार चुनाव के तारीखों का सभी क इंतजार है। बिहार में सियासी हलचल के बीच विधानसभा चुनाव की घोषणा अब कभी भी हो सकती है। चुनाव आयोग ने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बता दें कि, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नेतृत्व में आयोग की शीर्ष टीम बिहार का दौरा करने जा रही है।

बिहार दौरे पर चुनाव आयोग की टीम

जानकारी के मुताबिक, 4 और 5 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने सहयोगी आयुक्तों डॉ. एसएस संधू और विनीत जोशी के साथ बिहार दौरे पर आ रहे हैं। यह टीम चुनावी तैयारियों की पूरी समीक्षा करेगी। 5 अक्टूबर की शाम तक यह डेलीगेशन दिल्ली लौट जाएगा। माना जा रहा है कि इसके तुरंत बाद 6 या 7 अक्टूबर को बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा सकती है।

दिवाली-छठ के बाद हो सकता है बड़ा ऐलान

जानकारी के मुताबिक, आने वाले त्योहारों को देखते हुए आयोग नवंबर में ही मतदान कराने के प्रयास में है। अक्टूबर में दीपावली और छठ जैसे प्रमुख पर्व हैं। बिहार में छठ बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इन सारे त्योहारों को ध्यान में रखकर ही चुनाव के तारीखों का ऐलान किया जाएगा। बता दें कि 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे, लेकिन इस बार ऐसा कहा जा रहा है कि चुनाव दो चरणों में कराया जा सकता है।


बता दें कि बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं. राज्य में मुख्य मुकाबला NDA बनाम महागठबंधन के बीच है। सभी दल चुनाव की घोषणा होने से पहले ही मैदान में प्रचार करने में जुटे हैं। इस बार चुनावी मैदान में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी है। जानकारों की माने तो इस बार का बिहार चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। सभी दल अभी से ही जीत का दावा कर करने लगे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।