Bihar Chunav 2025: बिहार में छठ पूजा के बाद विधानसभा चुनाव का प्रचार जोरों पर है। विपक्ष रोजगार और अपराध के मुद्दों पर सरकार को घेर रहा है, जबकि एनडीए राजद के जंगलराज की बात कर रहा है। सभी नेता मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं, जिससे राजनीतिक माहौल और भी तेज हो गया है। व
Bihar Chunav Live : चुनाव प्रचार करने अखिलेश यादव जाएंगे बिहार
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का 3 नवंबर को बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे। अखिलेश यादव बिहार में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव जनसभा पूर्वी चंपारण में इंडिया एलायंस के प्रत्याशी मनोज यादव के समर्थन में संबोधित करेंगे।
Bihar Chunav Live : बदलाव के मूड में बिहार के लोग - तेजस्वी
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, "आज हम चुनाव कैंपेन शुरू कर रहे हैं और हमें बिहार में हर जगह जाना है, और इस बार बिहार के लोग बदलाव के मूड में हैं... जो लोग रोज़ी-रोटी के लिए बिहार से बाहर गए थे, जो लोग रोज़ाना की कमाई के लिए बाहर गए थे, आपने देखा होगा कि वे छठ के दौरान कैसे लौटे... यह देखकर बहुत दुख हुआ। रेल मंत्री ने अनाउंस किया था कि 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। लेकिन आपने देखा कि हमारे भाई-बहन ट्रेनों में कैसे आए। लोग ट्रेनों में ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। ये स्पेशल ट्रेनें कहाँ गईं? इन लोगों ने बिहार के लोगों को सिर्फ धोखा दिया है... अब यह और नहीं चलेगा..."
Bihar Chunav Live : तेजस्वी पर तेजप्रताप का हमला
तेजस्वी यादव के जननायक वाले विवाद पर जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “कर्पूरी ठाकुर, महात्मा गांधी, बाबा साहब अंबेडकर और गांधी जी जननायक थे। लालू यादव की राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर छत्र छाया है। हमारे ऊपर उनकी छत्र छाया नहीं है। हमारे ऊपर बिहार के गरीबों और नौजवानों की छत्र छाया है।
Bihar Chunav Live : नीतीश कुमार ही सीएम फेस - चिराग
केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने स्पष्ट किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। हमारी पार्टी के विधायक भी नीतीश कुमार का सीएम के लिए समर्थन देंगे। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनके सभी विधायक एकजुट होकर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में हैं।
Bihar Chunav Live : चिराग का तेजस्वी पर हमला
केंद्रीय मंत्री और LJP चीफ चिराग पासवान ने कहा कि, "एक तरफ आपने (महागठबंधन) डिप्टी CM की घोषणा कर दी है। हम ऐसी कोई घोषणा नहीं कर रहे हैं। हमारा मानना है कि जब हम सत्ता में आएंगे, तो हर किसी को उसकी काबिलियत के हिसाब से प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए... वे अपने परिवार के बाहर किसी को भी काबिल नहीं समझते। अगर लालू प्रसाद यादव जेल जाते हैं, तो उनकी पत्नी CM बन जाएंगी। अगर वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं करते हैं, तो उनका बेटा CM बन जाएगा... जब हम मुसलमानों की बात करते हैं, तो वे उन्हें प्रतिनिधित्व भी नहीं देंगे क्योंकि वे उन्हें सिर्फ वोट बैंक बनाकर रखना चाहते हैं... मेरा 'MY' समीकरण सांप्रदायिकता या जातिवाद पर आधारित नहीं है। मेरे 'MY' समीकरण में M का मतलब महिला है और Y का मतलब देश का युवा है...
Bihar Chunav Live : NDA अपने सीएम का नाम अनाउंस करें - तेजस्वी
महागठबंधन के CM उम्मीदवार और RJD नेता तेजस्वी यादव ने पटना में कहा कि, "हमने CM का चेहरा भी अनाउंस कर दिया है। आज हम 'तेजस्वी प्रण पत्र' जारी करने जा रहे हैं कि हम अगले 5 सालों में कैसे काम करेंगे। हम चाहते हैं कि NDA अपने CM का नाम अनाउंस करे। उनकी क्या योजनाएं हैं? उनका विज़न क्या है, और वे बिहार को कैसे आगे ले जाएंगे? हमने एक रोडमैप, एक विज़न दिया है, और हम साफ हैं कि हम बिहार को नंबर वन बनाएंगे। वे सिर्फ नेगेटिव बातें करते हैं और हमारे नेताओं पर आरोप लगाते हैं।"
Bihar Chunav Live : राहुल गांधी की रैली
बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल दिन-ब-दिन और गर्म होता जा रहा है, वहीं दिलावी और छठ पूजा के बाद चुनावी प्रचार में अब और तेजी ऐ गई है। चुनावी मैदान में अब कांग्रेस भी एक्टिव नजर आ रही है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 29 अक्टूबर को बिहार में दो रैलियां करेंगे। वे राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ मुजफ्फरपुर और दरभंगा में एक साथ मंच पर नजर आएंगे।
Bihar Chunav Live : RJD ने 27 नेताओं को किया निष्कासित
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपने कुछ नेताओं पर कार्रवाई की है। पार्टी ने मौजूदा विधायकों और पूर्व विधायकों सहित 27 नेताओं को निष्कासित कर दिया है। इस एक्शन की वजह पार्टी विरोधी गतिविधियां हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बताया कि इन नेताओं पर विरोधी उम्मीदवारों का समर्थन करने और पार्टी की विचारधारा के खिलाफ काम करने का आरोप है। जिन विधायकों को निष्कासित किया गया है, उनमें छोटे लाल राय और मोहम्मद कमरान शामिल हैं।