Get App

Bihar Election 2025: 'महागठबंधन की सरकार बनी तो कहेंगे, ...ठोक देंगे कट्टा कपार में'; राजनाथ सिंह का RJD पर हमला

Bihar Chunav 2025: तारापुर में आयोजित विशाल जनसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि एक समय बिहार की पहचान अपराध से जुड़ी रहती थी। लेकिन NDA ने राज्य की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने RJD पर तंज कसते हुए कहा, "पहले कहा जाता था, आइए न हमरा बिहार में, ठोक देंगे कट्टा कपाड़ में...। लेकिन अब है, आइए ना, NDA के विकसित बिहार में...।

Suresh Kumarअपडेटेड Nov 04, 2025 पर 11:42 PM
Bihar Election 2025: 'महागठबंधन की सरकार बनी तो कहेंगे, ...ठोक देंगे कट्टा कपार में'; राजनाथ सिंह का RJD पर हमला
Bihar Election 2025: बिहार में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने RJD पर तीखा हमला बोला

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार (4 नवंबर) को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फतुहा और तारापुर विधानसभा क्षेत्रों में NDA प्रत्याशियों के समर्थन में जोरदार प्रचार किया। उन्होंने CM नीतीश कुमार के नेतृत्व को मजबूत बताते हुए कहा कि बिहार की जनता अब 'जंगलराज' नहीं, बल्कि विकास का रास्ता चुन चुकी है।

तारापुर में आयोजित विशाल जनसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि एक समय बिहार की पहचान अपराध से जुड़ी रहती थी। लेकिन NDA ने राज्य की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने RJD पर तंज कसते हुए कहा, "पहले कहा जाता था, आइए न हमरा बिहार में, ठोक देंगे कट्टा कपाड़ में...। लेकिन अब है, आइए ना, NDA के विकसित बिहार में...।" उन्होंने इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को 'बिहार का चमकता सितारा' बताया। साथ ही जनता से उन्हें भारी मतों से जिताने अपील की।

'झूठे वादों से नहीं चलेगी राजनीति'; तेजस्वी-राहुल पर कसा तंज

राजनाथ सिंह ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष 12 लाख करोड़ रुपये में हर परिवार को नौकरी देने जैसे अव्यवहारिक वादे कर रहा है। उन्होंने कहा, "बिहार का बजट ही 3.25 लाख करोड़ है। फिर 12 लाख करोड़ कहां से आएंगे? झूठ बोलकर राजनीति नहीं चलेगी।" इसके साथ उन्होंने कहा, "लालू चाहते हैं कि तेजस्वी मुख्यमंत्री बनें। सोनिया चाहती है कि उसका बेटा प्रधानमंत्री बने… जनता अब इस राजनीति को समझ चुकी है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें