Kahalgaon Bihar Election 2025: कहलगांव में कांग्रेस करेगी वापसी या फिर खिलेगा कमल? जानें- चुनावी समीकरण

Kahalgaon Bihar Election 2025: 2020 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार पवन कुमार यादव ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के शुभानंद मुकेश को 42,893 मतों के अंतर से हराकर कहलगांव विधानसभा सीट जीती थी। जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में JDU के अजय कुमार मंडल ने कांग्रेस को मात दी थी

अपडेटेड Sep 04, 2025 पर 6:59 PM
Story continues below Advertisement
Kahalgaon Bihar Election 2025: कहलगांव विधानसभा सीट पर फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कब्जा है (फोटो- सोशल मीडिया)

Kahalgaon Bihar Election 2025: बिहार का कहलगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था। लेकिन इस वक्त इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कब्जा है। यह निर्वाचन क्षेत्र एक जनरल सीट है। इस वक्त इस क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), जनता दल यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस प्रमुख राजनीतिक दल हैं। कहलगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भागलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह यहां से रिकॉर्ड 9 बार जीत दर्ज की थी। अब इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है।

2020 में भारतीय जनता पार्टी के पवन कुमार यादव ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के शुभानंद मुकेश को 42,893 मतों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी। जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार अजय कुमार मंडल ने भागलपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के अजीत शर्मा को 1,04,868 मतों से मात दी थी।

कहलगांव विधानसभा सीट की बड़ी बातें


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले चुनाव आयोग (ECI) के मुताबिक, बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) लागू किया जा रहा है। वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल हों ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। कहलगांव विधानसभा क्षेत्र भागलपुर जिले का एक हिस्सा है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान कहलगांव निर्वाचन क्षेत्र में 3,33,795 मतदाता थे। इनमें से 1,77,544 पुरुष और 1,56,233 महिला मतदाता थीं। जबकि 18 मतदाता थर्ड जेंडर के थे। 2015 में कहलगांव निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 3,08,196 थी। इनमें से 1,62,562 मतदाता पुरुष, 1,45,627 महिलाएं और सात थर्ड जेंडर के थे।

मतदान की तारीख और रिजल्ट डेट

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की तरफ से बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम के साथ-साथ कहलगांव निर्वाचन क्षेत्र के लिए वोटिंग की तारीख की घोषणा जल्द ही किए जाने की उम्मीद है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम के साथ-साथ रिजल्ट डेट की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी।

कहलगांव में राजनीतिक उम्मीदवार

सभी राजनीतिक दल बिहार विधानसभा चुनाव के आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। 2020 में कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में डाले गए कुल मतों की संख्या 2,05,543 (62.02%) थी। जबकि 2015 में विधानसभा चुनाव में डाले गए कुल वैध मतों की संख्या 1,77,151 या 57.48 फीसदी थी।

कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विजेता

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार पवन कुमार यादव ने 42,893 मतों के अंतर से यह सीट जीती थी। उन्हें कुल 56.23% वोट शेयर के साथ 1,15,538 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार शुभानंद मुकेश को हराया था। उन्हें 72,645 वोट (35.36%) मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार विजय कुमार यादव 3,107 वोट (1.51%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

ये भी पढे़ं- Bihar Chunav Lakhisarai Seat Details: लखीसराय सीट पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का है दबदबा! जानें- क्या है वर्तमान चुनावी समीकरण

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार सदानंद सिंह ने 21,229 मतों के अंतर से यह सीट जीती थी। उन्हें 36.68% वोट शेयर के साथ 64,981 वोट मिले थे। जबकि लोक जन शक्ति पार्टी के नीरज कुमार मंडल को 43,752 वोट (24.7%) मिले। वे दूसरे नंबर पर रहे। निर्दलीय उम्मीदवार पवन कुमार यादव 26,510 वोट (14.97%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

2020: पवन कुमार यादव (भारतीय जनता पार्टी)

2015: सदानंद सिंह (कांग्रेस)

2010: सदानंद सिंह (कांग्रेस)

Akhilesh Nath Tripathi

Akhilesh Nath Tripathi

First Published: Sep 04, 2025 6:55 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।