Get App

Bihar Chunav 2025: गोपाल मंडल के खिलाफ नीतीश का चुनाव प्रचार, RJD पर साधा निशाना, बोले - 'पहले फालतू सरकार थी…'

नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में एक बार फिर जंगलराज का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति बेहद खराब थी। उन्होंने कहा, "लालू-राबड़ी के शासनकाल में शाम होते ही लोग डर कर घर में कैद हो जाते थे। माता-पिता बच्चों को बाहर भेजने से घबराते थे। अपराध और खौफ ऐसा था कि बाहर निकलने की हिम्मत नहीं होती थी

Suresh Kumarअपडेटेड Nov 03, 2025 पर 7:09 PM
Bihar Chunav 2025: गोपाल मंडल के खिलाफ नीतीश का चुनाव प्रचार, RJD पर साधा निशाना, बोले - 'पहले फालतू सरकार थी…'
Bihar Chunav 2025: गोपाल मंडल के खिलाफ नीतीश का चुनाव प्रचार, RJD पर साधा निशाना, बोले - 'पहले फालतू सरकार थी…'

बिहार में चुनावी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार (3 नवंबर) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर ज़िले के तीन अलग-अलग इलाकों में जनसभाएं कीं। वे गोपालपुर, गोराडीह और सुल्तानगंज में आयोजित रैलियों को संबोधित किए। इस दौरान गोपालपुर में JDU प्रत्याशी बुलो मंडल के लिए वोट मांगे। इस सीट से पहले JDU के ही बड़बोले नेता गोपाल मंडल विधायक थे, जिन्हें इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया है।

लालू-राबड़ी के जमाने में शाम होते ही घर में कैद हो जाते थे लोग!

नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में एक बार फिर जंगलराज का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति बेहद खराब थी। उन्होंने कहा, "लालू-राबड़ी के शासनकाल में शाम होते ही लोग डर कर घर में कैद हो जाते थे। माता-पिता बच्चों को बाहर भेजने से घबराते थे। अपराध और खौफ ऐसा था कि बाहर निकलने की हिम्मत नहीं होती थी।" CM ने कहा कि कानून-व्यवस्था के हालात इतने खराब थे कि आम जीवन अस्त-व्यस्त था। न पढ़ाई की व्यवस्था थी न इलाज का सिस्टम।

हम आए तो बिजली- सड़क- शिक्षा सब सुधरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें