Get App

Bihar Women: बिहार की 10 लाख महिलाओं के खाते में आज पहुंचेंगे ₹10,000, सीएम नीतीश कुमार करेंगे ट्रांसफर

Bihar Jeevika Didi scheme: नीतीश सरकार 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं के अकाउंट में 10,000-10,000 रुपये की राशि भेज चुकी है। बाकी बची महिलाओं को यह पैसा 28 नवंबर को भेजा जाएगा। सफल व्यवसाय स्थापित करने वाली महिलाओं को 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 28, 2025 पर 8:52 AM
Bihar Women: बिहार की 10 लाख महिलाओं के खाते में आज पहुंचेंगे ₹10,000, सीएम नीतीश कुमार करेंगे ट्रांसफर
Bihar Women: अब तक एक करोड़ 40 लाख महिलाओं को 10 हजार रुपये की रकम मिल चुकी है

Bihar Women: बिहार की 10 लाख महिलाओं को आज यानी शुक्रवार (28 नवंबर) को 10,000-10,000 रुपये मिलने वाले हैं। राज्य सरकार की 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत, बिहार सरकार शुक्रवार को जीविका दीदी स्कीम के लाभार्थियों को 10,000 रुपये उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करेगी। इनमें से 9.5 लाख महिलाएं ग्रामीण इलाकों की हैं। जबकि 50,000 शहरी क्षेत्रों की। ये सभी महिलाएं जीविका समूह से जुड़ी हुई हैं। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पैसे अलग-अलग फेज़ में बांटे जाएंगे। सभी लाभार्थियों को 14 दिसंबर तक पेमेंट मिल जाएगा।

अब तक नीतीश सरकार इस योजना के तहत 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं के अकाउंट में 10,000-10,000 रुपये की राशि भेज चुकी है। बाकी बची महिलाओं को यह पैसा 28 नवंबर को भेजा जाएगा। इसकी डेडलाइन 14 दिसंबर तय कर दी गई है। 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत सफल व्यवसाय स्थापित करने वाली महिलाओं को 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हर योग्य जीविका दीदी को इस स्कीम के तहत फायदे मिलेंगे। सरकार आने वाले महीनों में महिलाओं के लिए और पहलों की घोषणा करने की योजना बना रही है। इससे पहले बिहार के CM नीतीश कुमार ने राज्य चुनाव के लिए प्रचार करते हुए राज्य में रोजगार बढ़ाने के लिए इस स्कीम की बात कही थी।

ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि CM ग्रामीण इलाकों की 9.50 लाख महिलाओं और शहरी इलाकों की 50,000 महिलाओं के अकाउंट में पैसे जमा करेंगे। बिहार में 'जीविका दीदी' का मतलब उन महिलाओं से है जो राज्य सरकार की एक पहल से जुड़ी हैं। इसका मकसद सेल्फ-हेल्प ग्रुप के जरिए ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से ऊपर उठाना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें