Get App

Margashirsha Purnima 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर भद्रा के बीच होगी पूजा, इस दिन कर लें किस्मत बदलने वाले ये 5 उपाय

Margashirsha Purnima 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में शांति के साथ सुख-समृद्धि का वास होता है। इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भद्रा काल रहेगा। इस दिन ये पांच उपाय जीवन की धारा बदल देते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 28, 2025 पर 12:03 PM
Margashirsha Purnima 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर भद्रा के बीच होगी पूजा, इस दिन कर लें किस्मत बदलने वाले ये 5 उपाय
इस दिन ये 5 किस्मत बदलने वाले उपाय जरूर करने चाहिए।

Margashirsha Purnima 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा साल 2025 की अंतिम पूर्णिमा होगी। इस दिन का धार्मिक दृष्टि से भी बहुत महत्व है। यह माह भगवान श्री कृष्ण का प्रिय है। इस दिन पूजा-पाठ और दान करने से घर में सुख-शांति आती है और जीवन में तरक्की मिलती है। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, इस दिन लक्ष्मी और नारायण की पूजा करने से घर धन-धान्य से भरा रहता है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने के साथ चंद्रमा की भी पूजा की जाती है। शाम को चंद्रोदय के बाद उन्हें अर्घ्य अर्पित करने से दुख और दरिद्रता जीवन से दूर रहते हैं। इस दिन ये 5 उपाय जरूर करने चाहिए। ये किस्मत बदलने वाले उपाय हैं। लेकिन इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भद्र लग रही है। ऐसे में भद्रा काल के बीच पूजा कैसे होगी? आइए जानें

मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि 4 दिसंबर को सुबह 08:37 बजे से शुरू होकर अगले दिन 5 दिसंबर को प्रात: 04:43 बजे तक रहेगी। मार्गशीर्ष पूर्णिमा की उदयातिथि इस बार प्राप्त नहीं हो रही है। इसलिए चंद्रोदय के आधार पर मार्गशीर्ष पूर्णिमा की तिथि तय होगी, क्योंकि इस दिन पूर्णिमा के चांद को अर्घ्य दिया जाता है। पूर्णिमा तिथि में चंद्रोदय 4 दिसंबर को होगा, इसलिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत, स्नान और दान भी 4 दिसंबर को ही होगा।

भद्रा का समय

ज्योतिष गणना के अनुसार, इस दिन सुबह में 8 बजकर 36 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 41 मिनट तक भद्रा का साया भी रहने वाला है। हालांकि भद्रा का वास स्वर्ग लोक में रहने वाला है। इसलिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर इसका कोई प्रभाव नहीं होगा।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें ये 5 उपाय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें