जहानाबाद विधानसभा सीट बिहार की राजनीति में अहम सीट मानी जाती है। इसका क्षेत्र संख्या 216 है, यह जहानाबाद ज़िले की प्रमुख सीटों में से एक है और जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह सीट जनरल है, यानी सभी वर्गों के उम्मीदवार यहां से चुनाव लड़ सकते हैं। जहानाबाद का इलाका मगध क्षेत्र में आता है और यहां की राजनीति पर यादव, भूमिहार और ब्राह्मण जैसी जातियों का गहरा असर माना जाता है।
राजनीतिक इतिहास और पिछले चुनाव
2020 के चुनावों में RJD के सुदय यादव ने इस सीट पर बाज़ी मारी थी, उन्हें 75,030 वोट मिले थे, जबकि JDU की कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा को 41,128 वोट मिले, जीत का अंतर करीब 33,902 वोटों का रहा था। ये आंकड़ा बताता है कि RJD की पकड़ इस सीट पर मजबूत है, लेकिन मुकाबला कभी आसान नहीं रहा।
वहीं, 2015 के चुनाव में भी ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिला था, जब RJD की मुंद्रिका सिंह यादव ने 76,458 वोट पाकर जीत हासिल की, दूसरे स्थान पर रहे राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के प्रवीन कुमार को 46,137 वोट मिले, मार्जिन उस समय लगभग 30,321 वोटों का था।
जहानाबाद विधानसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या लगातार बढ़ते रही है। 2020 विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र में कुल 2,86,098 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें से 1,50,106 पुरुष, 1,35,984 महिला और 8 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल थे। इस चुनाव में वोटिंग का प्रतिशत लगभग 52.98% रहा, जो राज्य के औसत से थोड़ा कम माना जाता है।
जहानाबाद सीट पर जातीय समीकरण हमेशा निर्णायक भूमिका निभाते आए हैं। यादव मतदाता यहां बड़ी संख्या में हैं और RJD की मजबूती का कारण यही वोट बैंक है। भूमिहार और ब्राह्मण जातियां भी यहां पर प्रभावशाली हैं और ये NDA की तरफ झुकाव रखती हैं।
2024 लोकसभा चुनाव में जहानाबाद से RJD के सुरेंद्र प्रसाद यादव ने यह सीट जीती थी, उन्होंने 443,035 वोट हासिल किए और दूसरे स्थान पर रहे JDU के चंदेश्वर प्रसाद को 300,444 वोट मिले। जीत की मार्जिन लगभग 1,42,591 वोटों की रही। लोकसभा नतीजों से यह संकेत मिलता है कि जनता की झुकाव RJD की ओर रहा है।
जहानाबाद विधानसभा सीट के पिछले विजेता
जहानाबाद विधानसभा चुनाव की तारीख: अभी तक चुनाव आयोग (ECI) ने बिहार विधानसभा चुनाव की आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं की है। जैसे ही चुनाव कार्यक्रम घोषित होगा, उसी के साथ जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान की तिथि भी सामने आ जाएगी।
जहानाबाद विधानसभा चुनाव रिजल्ट: मतदान की तिथियों के साथ ही चुनाव आयोग परिणाम घोषित करने की तारीख भी तय करेगा।
जहानाबाद विधानसभा सीट के उम्मीदवार: अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने जहानाबाद विधानसभा सीट से आधिकारिक तौर पर अपने उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है।