बिहार एग्जिट पोल रिजल्ट 2026

Seats (294)Majority (148)
AllianceProjection
TMC+137
BJP153
INC3
OTH1
Seats (234)Majority (118)
AllianceProjection
DMK+103-113
ADMK+114-124
TVK4-10
OTH0
Alliance View
Seats (140)Majority (71)
AllianceProjection
LDF58-68
UDF70-80
NDA0-4
OTH0

चुनाव की खबरें

West Bengal: खबरदार कोई भी कागज इधर से उधर हुआ तो... पश्चिम बंगाल में मुख्य सचिव ने क्यों दिया इतना तगड़ा आदेश?

पश्चिम बंगाल चुनाव की खबरें

बंगाल का फाइनल Exit Poll: BJP और TMC में कांटे की टक्कर, बहुमत से बस इतनी दूर ममता बनर्जी!

असम चुनाव की खबरें

Assam Exit Poll Result: असम में BJP को SC-ST और OBC का भारी समर्थन, 'टुडेज चाणक्य' ने दिया चौंकाने वाला आंकड़ा

Today's Chanakya Exit Poll: यह आंकड़े 'टुडेज चाणक्य' के राजनीतिक शोध पर आधारित हैं। इसमें मार्जिन ऑफ एरर रखा गया है। अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं, तो असम की सत्ता में बीजेपी की पकड़ और भी मजबूत हो जाएगी

5 days

Moneycontrol News

Assam Exit Poll Result: जनता की पसंद हिमंता! एग्जिट पोल में असम में वापसी करती दिख रही BJP

Assam Exit Poll Result: इस एग्जिट पोल से साफ है कि असम में 'हिमंता फैक्टर' काम कर गया है । अगर ये नतीजे वास्तविक परिणामों में बदलते हैं, तो यह असम में बीजेपी का अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन होगा और वो बिना किसी सहयोगी दल के भी सरकार चलाने की स्थिति में होगी

6 days

Moneycontrol News

महाराष्ट्र और झारखंड के राजनीतिक समीकरण


महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव प्रचार समाप्त हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत NDA और I.N.D.I.A दोनों गठबंधनों के स्टार प्रचारकों ने अपने-अपने पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए मतदान 20 नवंबर को एक ही चरण में होगा। वहीं, झारखंड में 43 निर्वाचन क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को समाप्त हो गया था, जबकि शेष 38 निर्वाचन क्षेत्रों में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। दोनों राज्यों में मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।


झारखंड में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) और सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधनों के बीच है। BJP का ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और जनता दल यूनाईटेड (JDU) के साथ गठबंधन है। इस बार तीनों दल साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, JMM नेतृत्व वाले गठबंधन में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और वामपंथी दल शामिल हैं। हेमंत सोरेन इस गठबंधन की अगुवाई कर रहे हैं। वह राज्य के मुख्यमंत्री भी हैं।


झारखंड में साल 2019 के विधानसभा चुनाव में JMM, कांग्रेस और RJD के गठबंधन ने राज्य की 81 में से 47 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। इसके बाद हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। इस चुनाव में BJP 25 सीट पर सिमट गई थी और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास भी चुनाव हार गए थे।


महाराष्ट्र की बात करें तो फिलहाल राज्य में 'महायुति' गठबंधन की सरकार है, जिसके मुखिया शिवसेना के एकनाथ शिंदे हैं। इस सत्ताधारी गठबंधन में शिवसेना के अलावा भारतीय जनता पार्टी और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शामिल है।


दूसरी तरफ, विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (MVA) है। इसमें उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT), कांग्रेस तथा वरिष्ठ नेता शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति बिल्कुल बदल गई है। साल 2019 का विधानसभा चुनाव बीजेपी और अविभाजित शिवसेना ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के बैनर तले साथ मिलकर लड़ा था।
महाराष्ट्र की की 288 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी ने 165 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे और वह 105 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। शिवसेना ने 126 सीट पर चुनाव लड़ा था और उसे 56 सीटों पर जीत मिली थी। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने 147 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे और उसे 44 सीट पर जीत मिली थी। जबकि NCP को 121 में से 54 सीट पर जीत हासिल हुई थी। इस बार शिवसेना और एनसीपी के दो फाड़ हो चुके हैं।