जब RJD ने 2005 में बिहार में सत्ता खोई, तब तेजस्वी यादव, जो वर्तमान में विपक्ष के मुख्यमंत्री चेहरे हैं, वे केवल 16 साल के थे। इसके फिर चाहे वो 2015 का चुनाव हो, 2020 का चुनाव हो या अब 2025 का चुनाव हो, तेजस्वी के सामने RJD के 'जंगल राज' का साया मंडराता ही रहता है। इस बार भी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक ने 'जंगलराज' के जरिए RJD पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किया है। आज के कई युवा जो वोट दे रहे हैं, वे तब जन्मे भी नहीं थे, जब RJD सत्ता में थी। फिर भी, अगर NDA नेताओं की बात मानी जाए तो 'जंगल राज' की डरावनी कहानियां जनरेशन से जनरेशन तक लोककथाओं की तरह फैल रही हैं, जिसमें बिहार को 'बैड लैंड' बताया जाता है।
