Bihar Exit Poll 2025 Result: तमाम एग्जिट पोल्स के अनुसार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) इस बार बिहार में अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करा सकती है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को समाप्त हो गया। अब रिजल्ट 14 नवंबर को आएंगे। मतदान खत्म होने के बाद तमाम सर्वे एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं।
सभी एग्जिट पोल्स के अनुसार, चिराग की पार्टी 11 से 14 सीटें जीत सकती है। Matrize-IANS ने लोजपा रामविलास को 7-9 सीटें, चाणक्य ने 14-19 सीटें, पोल डायरी ने 12-16 सीटें, टीआईएफ रिसर्च ने 12 से 14 सीटें और पोलस्ट्रेट ने 9 से 12 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
यह सीटें एनडीए के अंकों में काफी इजाफा कर सकती हैं। 9 एग्जिट पोल्स के अनुसार इससे एनडीए की संख्या कुल मिलाकर 147 हो सकता है। यह आंकड़ा राज्य की 243 सीटों का 60 प्रतिशत है। एनडीए में चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें मिली थीं। उनके एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था। ऐसे में पार्टी 28 सीटों पर ही चुनाव लड़ सकी थी।
2020 में LJP ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा था। लेकिन 137 सीटों पर चुनाव लड़कर सिर्फ एक सीट जीत पाई थी। इससे राजनीतिक विशेषज्ञों ने उसे नकार दिया था। लेकिन पार्टी नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड के वोटों में सेंध लगाने में कामयाब रही थी। इससे उसकी सीटें 2015 में मिली 71 सीटों से घटकर सिर्फ 43 रह गई।
एग्जिट पोल हमेशा सही नहीं होते। लेकिन लोजपा (रामविलास) को उम्मीद है कि वे नीतीश कुमार के डिप्टी सीएम पद की मांग करने लायक सीटें हासिल कर लेंगे। चिराग पासवान ने पहले कहा था कि अगर एनडीए को अच्छी सीटें मिलती हैं, तो उनकी पार्टी मुख्यमंत्री के बाद सबसे बड़े पद पर दावा करेगी।
बिहार विधानसभा चुनाव का मतदान मंगलवार को समाप्त हो गया। अब, इंतजार 14 नवंबर का है, जब बिहार चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। उसी दिन साफ हो जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है। लगभग सभी एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बना सकता है।
चिराग पासवान की पार्टी 2020 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ी थी। पार्टी ने राज्य की 243 सीटों में से 135 पर चुनाव लड़ा था। लेकिन चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। सिर्फ एक ही सीट (मटिहानी) पर पार्टी को जीत मिली थी।
एग्जिट पोल्स के मुताबिक इस बार चिराग की पार्टी को एनडीए के साथ होने का फायदा मिल सकता है। अब देखना होगा कि 14 नवंबर को रिजल्ट वाले दिन ये आंकड़े कितने सही साबित होते हैं। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले NDA में जनता दल यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तान अवामी मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) शामिल हैं।